Page Loader
महिंद्रा थार रॉक्स को मिला नया मोचा ग्रे इंटीरियर, डिलरशिप पर पहुंचना शुरू 
महिंद्रा थार रॉक्स में नई इंटीरियर थीम पेश की गई है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा थार रॉक्स को मिला नया मोचा ग्रे इंटीरियर, डिलरशिप पर पहुंचना शुरू 

Mar 23, 2025
03:10 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप लाइफस्टाइल SUV थार रॉक्स की इंटीरियर थीम को अपडेट किया है, जिसमें नया मोचा ग्रे इंटीरियर विकल्प शामिल किया है। यह नई इंटीरियर थीम से पहले के आइवरी व्हाइट की जगह लेने की उम्मीद है, जिसकी इसमें अव्यावहारिक होने के कारण आलोचना की गई थी। मोचा ग्रे इंटीरियर वाली महिंद्रा थार रॉक्स का पहला बैच डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है, जो संकेत देता है कि जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

इंटीरियर 

क्यों किया इंटीरियर थीम में बदलाव?

कार निर्माता ने 15 अगस्त, 2024 को थार रॉक्स को लॉन्च किया, जो प्रीमियम, तकनीक से भरपूर इंटीरियर देने वाली पहली लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर बन गई। इसके 4X2 और 4X4 दोनों वेरिएंट के लिए केवल आइवरी व्हाइट इंटीरियर दिया गया। सफेद केबिन से लग्जरी अहसास तो मिला, लेकिन धूल और कीचड़ से इसे बचाना मुश्किल हो गया। इसी को देखते हुए 4X4 वेरिएंट के लिए अक्टूबर, 2024 में मोचा ब्राउन थीम पेश की गई, जिसमें अब मोचा ग्रे विकल्प दिया है।

केबिन 

ऐसा है थार रॉक्स का केबिन 

नई मोचा ग्रे इंटीरियर में आधुनिक फिनिश के साथ गहरे, अधिक मजबूत टोन का मिश्रण है, जो उपयोग के लिए बेहतर है। केबिन में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स की पेशकश जारी है, जिसमें अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और गहरे रंगों में कंट्रास्ट स्टिचिंग है। अपडेट किए गए इंटीरियर के अलावा, थार रॉक्स में फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस SUV की कीमत 12.99 लाख से 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।