Page Loader
महिंद्रा थार जैसे ऑटो रिक्शा ने सभी का ध्यान खींचा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 
महिंद्रा थार से प्रेरित ऑटो रिक्शा सोशल मीडिया वायरल हो रहा है

महिंद्रा थार जैसे ऑटो रिक्शा ने सभी का ध्यान खींचा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

Aug 30, 2023
03:57 pm

क्या है खबर?

देश में जुगाड़ तकनीक से नए और अनोखे अविष्कार चौंकाते रहते हैं। अब ऐसा ही अभिनव प्रयोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। X अकाउंट यूजर (पहले ट्विटर) अनिराब रॉय ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें महिंद्रा थार से प्रेरित एक मॉडिफाइड ऑटो रिक्शा को दिखाया गया है। ऑटो मालिक ने इस मिनी जीप नाम दिया है और इसे कार जैसा लुक देने के लिए कई बदलाव भी किए हैं।

बदलाव 

ऑटो रिक्शा में ये किए बदलाव 

यह काले रंग का ऑटो रिक्शा थार जैसा दिखता है। वाहन के अगले हिस्से को कार की तरह दिखने के लिए पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। तिपहिया वाहन में थार के समान दो पहिए, हेडलैंप, बंपर और बोनट के साथ सामने की तरफ ग्रिल भी लगाई गई है। इसके अलावा, पीछे की तरफ एक स्पॉइलर भी जोड़ गया है। वाहन की थीम से मेल खाने के लिए ORVMs और दरवाजों को भी बदल दिया है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में लगभग सभी कार संशोधन नवीनतम मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार अवैध हैं। सहायक लाइट जैसे मामूली संशोधन भी बिना अनुमति के नहीं किए जा सकते हैं। उल्लंघन करने पर वाहन मालिक को जेल हो सकती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट