Page Loader
महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक भारतीय सड़कों के लिए हुई प्रमाणित, 2027 तक देगी दस्तक 
महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक 2027 तक लॉन्च की जा सकती है (तस्वीर: एक्स/@Mashele333)

महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक भारतीय सड़कों के लिए हुई प्रमाणित, 2027 तक देगी दस्तक 

Oct 31, 2023
12:10 pm

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त में थार इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था। शानदार डिजाइन और बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक थार को अब भारतीय बाजार के लिए होमोलोगेट किया गया है, यानी यह अब भारतीय सड़क पर चलने योग्य प्रमाणित हुई है। इसका बख्तरबंद लुक मौजूदा ICE मॉडल से बिल्कुल अलग है। हालांकि, इसे सड़क पर दौड़ते हुए देखने के लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

फीचर 

आगामी थार EV में मिलेंगे ये फीचर्स 

आगामी थार इलेक्ट्रिक में इंटीग्रेटेड DRL के साथ चौकोर LED हेडलैंप, मजबूत फ्रंट और रियर बंपर, नया क्लैमशेल बोनट और बड़े व्हील आर्च मिलेंगे। साथ ही लेटेस्ट कार में सपाट छत, बोल्ड डिजाइन में अलॉय व्हील्स और गहरे ट्रेड पैटर्न वाले ऑफ-रोड टायर होंगे। इसके केबिन में एक बड़ी टचस्क्रीन और फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, माउंटेड कंट्रोल के साथ नया स्टीयरिंग व्हील की सुविधा दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 250mm से 300mm के बीच होगा।

पावरट्रेन 

इलेक्ट्रिक थार के पावरट्रेन का नहीं हुआ खुलासा 

महिंद्रा ने अभी तक थार इलेक्ट्रिक के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन तय है कि यह मौजूदा ICE मॉडल की तुलना में बेहतर क्षमता के साथ आएगा। इसमें 3-दरवाजे और 5-दरवाजे दोनों मॉडल पेश किए जाएंगे। इसे INGLO प्लेटफॉर्म पर BYD के ब्लेड और प्रिजमैटिक सेल का उपयोग कर तैयार किया जाएगा। थार इलेक्ट्रिक में एप्रोच एंगल, डिपार्चर एंगल, रैंप-ओवर एंगल और वाटर वेडिंग क्षमता भी होगी। इसकी कीमत 18-20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।