Page Loader
महिंद्रा थार पर इस महीने मिल रही बंपर छूट, जानिए कितना होगा फायदा 
महिंद्रा थार अर्थ एडिशन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा थार पर इस महीने मिल रही बंपर छूट, जानिए कितना होगा फायदा 

Nov 05, 2024
05:03 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी 3-डोर थार मॉडल पर इस महीने जबरदस्त छूट की पेशकश कर रही है। आप इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV पर 3 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह फायदा महिंद्रा थार के अर्थ एडिशन में 4×4 डीजल-मैनुअल वेरिएंट पर दिया जा रहा है। थार का अर्थ एडिशन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसमें मानक मॉडल की तुलना में कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है।

फीचर 

इतना अलग है अर्थ एडिशन 

अर्थ एडिशन LX हार्ड टॉप 4x4 वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें डेजर्ट फ्यूरी सैटिन मैट पेंट, रियर फेंडर और दरवाजों पर ड्यून-प्रेरित डिकल्स, B-पिलर्स पर अर्थ एडिशन बैजिंग, मैट ब्लैक बैज और सिल्वर अलॉय व्हील मिलते हैं। SUV के अंदर काले और हल्के बेज रंग की ड्यूल-टोन थीम, हेडरेस्ट पर टिब्बा डिजाइन, चारों ओर गहरे क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं। इसके अलावा AC वेंट, सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील के लिए डेजर्ट फ्यूरी रंग के इंसर्ट हैं।

कीमत 

इतनी है थार की कीमत 

महिंद्रा थार के अर्थ एडिशन में 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं, जिन्हें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस स्पेशल एडिशन की प्रत्येक गाड़ी को एक शानदार क्रमांकित सजावटी VIN प्लेट मिलती है। ग्राहक कस्टमाइज्ड फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, फ्लोर मैट और एक आरामदायक किट के रूप में एक्सेसरीज का विकल्प चुन सकते हैं। थार 3-डोर की कीमत 11.35 से 17.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।