
महिंद्रा थार और XUV700 फेसलिफ्ट अगले साल देंगी दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड मंहिद्रा अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थार और XUV700 के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। इन्हें 2026 में पेश किया जाएगा।
महिंद्रा थार को 2020 में और XUV700 को 2021 में लॉन्च किया गया। ऐसे में दोनों में बड़े बदलावों की जरूरत है।
थार 3-डोर फेसलिफ्ट (कोडनेम W515) में थार रॉक्स के समान बदलाव मिलने की उम्मीद है। XUV700 फेसलिफ्ट (कोडनेम W616) का डिजाइन BE 6 और XEV 9e से मिलता-जुलता होगा।
थार
थार में होंगे ये बदलाव
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी थार में डबल-स्टैक्ड स्लॉट के साथ नई ग्रिल, हेडलाइट्स, टेललैंप में C-आकार के LED सिग्नेचर, नए बंपर, बॉडी क्लैडिंग और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।
केबिन में थार रॉक्स का नया स्टीयरिंग व्हील, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट के लिए सनरूफ से लैस होगी।
हुड के नीचे 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल या 2 टर्बो-डीजल इंजन के विकल्प होंगे और शुरुआती कीमत मौजूदा 11.5 लाख रुपये से अधिक होगी।
XUV700
नई SUVs जैसा होगा XUV700 का लुक
महिंद्रा XUV700 के फेसलिफ्ट मॉडल में BE 6 और XEV 9e के समान शार्प, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें कनेक्टेड LED हेडलाइट सेटअप, अपडेटेड ग्रिल, पहियों के ऊपर चौकोर क्लैडिंग मिलेगी।
लेटेस्ट कार के केबिन का लुक भी नए गाड़ियों के समान अपडेट किया जाएगा।
इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल या 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा।
इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा 13.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।