Page Loader
महिंद्रा थार 3-डोर पर मिल रही जबरदस्त छूट, जानिए कितना मिलेगा फायदा 
महिंद्रा थार 3-डोर की बिक्री बढ़ाने के लिए इस महीने छूट की पेशकश की गई है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा थार 3-डोर पर मिल रही जबरदस्त छूट, जानिए कितना मिलेगा फायदा 

Oct 08, 2024
01:57 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई थार राॅक्स आने के बाद इस ऑफ-रोड SUV के 3-डोर मॉडल की बिक्री में कमी आई है। इस कारण गाड़ी की बिक्री में कमी आ गई है। इसी को देखते हुए कार निर्माता त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिंद्रा थार 3-डोर पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। इसके अलावा कंपनी लाइफस्टाइल SUV के सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरी किट भी दे रही है।

छूट 

वेरिएंट्स के आधार पर थार में मिलेगी इतनी छूट

अगर, आप इस महीने महिंद्रा थार 3-डोर हार्डटॉप के AX डीजल-मैनुअल 2WD, LX पेट्रोल-ऑटोमैटिक 2WD और LX डीजल-मैनुअल 2WD पर 1.25 लाख रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। दूसरी तरफ थार AX और LX के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। सबसे ज्यादा लाभ थार अर्थ एडिशन पर मिलेगा। डेजर्ट फ्यूरी एक्सटीरियर शेड में आने वाले इस मॉडल पर आप 1.6 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।

कीमत 

इतनी है थार 3-डोर की कीमत 

महिंद्रा थार में एक 2.0 लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन है, जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। दूसरा, 2.2 लीटर m-हॉक डीजल इंजन है, जो 130bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। इस SUV की शुरुआती कीमत 11.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। फिलहाल थार 3-डोर अधिकांश आउटलेट्स पर बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के उपलब्ध है। थार 2WD पेट्रोल और 2WD LX डीजल के लिए लगभग एक महीने का वेटिंग पीरियड है।