Page Loader
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के वेटिंग पीरियड में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है कारण 
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का जून में वेटिंग पीरियड काफी कम हो गया है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के वेटिंग पीरियड में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है कारण 

Jun 21, 2023
04:48 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अपनी कारों के वेटिंग पीरियड में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम अब नजर आने लगा है। कंपनी ने हाल ही में XUV700 और थार के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के उत्पादन में तेजी लाने पर काम शुरू किया है। इसके बाद से कंपनी की लोकप्रिय स्कॉर्पियो-N SUV का वेटिंग पीरियड घट रहा है। मई की तुलना में गाड़ी के कई वेरिएंट के लिए ग्राहकाें के इंतजार की अवधि आधी रह गई है।

वेटिंग पीरियड 

किस वेरिएंट पर कितना है वेटिंग पीरियड?

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के Z4 ट्रिम का मई में वेटिंग पीरियड 17-18 महीने था, जो जून में घटकर 10-12 महीने रह गया है। इसी प्रकार, Z2 के लिए प्रतीक्षा अवधि 10-12 महीने से कम होकर इस महीने 6-8 महीने रह गई है। वहीं Z4L AT पेट्रोल वेरिएंट का मई में 5-6 महीने का वेटिंग पीरियड अब 2-3 महीने पर पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी इसके Z8 ट्रिम के लिए ग्राहकों को एक साल से ज्यादा का इंतजार करना होगा।