NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और थार, दोनों दमदार SUVs के फीचर्स में क्या है अंतर?
    अगली खबर
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और थार, दोनों दमदार SUVs के फीचर्स में क्या है अंतर?
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और थार, दोनों दमदार SUVs के फीचर्स में क्या है अंतर?

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और थार, दोनों दमदार SUVs के फीचर्स में क्या है अंतर?

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 15, 2022
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा की स्कॉर्पियो और थार दमदार ऑफ-रोडिंग SUVs की चाह रखने वाले लोगों की पहली पसंद होती हैं। महिंद्रा की इन दमदार कारों ने अन्य SUVs के दांत खट्टे किए हुए हैं।

    हाल ही में कंपनी ने स्कॉर्पियो-N लॉन्चिंग से अपने पोर्टफोलियो को और भी मजबूत किया है। नई स्कॉर्पियो पहले से ज्यादा लग्जरी फीचर्स के साथ बाजार में उतारी गई है।

    यहां हम स्कॉर्पियो-N और थार की तुलना में जानेंगे कि दोनों SUVs में क्या अंतर है।

    आकार

    ये है इन दोनों SUVs का कद

    स्कॉर्पियो-N के साइज की बात की जाए तो यह 4662mm लंबी, 1917mm चौड़ी और 1857mm ऊंची है। इसमें 2750mm का व्हील बेस दिया गया है।

    वहीं थार की बात की जाए तो इसकी लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1855mm (AX OPT वेरिएंट में 1820mm), ऊंचाई 1844mm (हार्ड टॉप के साथ) है और इसका व्हील बेस 2450mm का है।

    स्कॉर्पियो-N में 187mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। वहीं थार के LX वेरिएंट में 226mm और AX OPT वेरिएंट में 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।

    इंजन

    दोनों कारों की इंजन क्षमता

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला, 2.0 लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। दूसरा, 2.2 लीटर m-हॉक डीजल इंजन है, जो हायर वेरिएंट में 172bhp की पावर और 370Nm का टॉर्क देता है।

    महिंद्रा थार में एक 150bhp की पॉवर वाला 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है और दूसरा, 130bhp की पावर वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन है।

    फीचर्स

    ये फीचर्स हैं दोनों कारों में खास

    केबिन फीचर्स की बात करें तो पाएंगे कि थार में एक ऑफ-रोडिंग कार का इंटीरियर मिलता है। इसमें लग्जरी से ज्यादा मजबूती और सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है।

    थार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसके सभी स्पीकर्स को कार की छत में लगाया गया है। इसकी खास बात है कि इसके केबिन को IP54 रेटिंग प्राप्त है।

    वहीं स्कॉर्पियो-N में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सोनी का 12 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

    जानकारी

    इन कारों के अन्य स्मार्ट फीचर्स

    दोनों कारों में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसी कनेक्टेड-कार तकनीक के साथ मोबाइल ऐप्लिकेशन कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। स्कॉर्पियो-N में एलेक्सा वॉयस असिस्ट का फीचर भी मिलता है, वहीं थार में कोई वॉयस असिस्ट सुविधा नहीं मिलती है।

    कीमत

    क्या है दोनों दमदार SUVs की कीमत?

    कीमत की बात करें तो थार के AX OPT वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.53 लाख रुपये है और LX वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.22 लाख रुपये है।

    वहीं स्कॉर्पियो-N की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट (पेट्रोल-मैन्युअल) की कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है और डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये है।

    इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अभी 18.99 लाख रुपये रखी गई है। 21 जुलाई को कंपनी इसके AWD वेरिएंट की कीमतें उजागर करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    कार की तुलना
    कार गाइड

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    बिक्री के मामले में रफ्तार नहीं पकड़ सकीं ये गाड़ियां, कंपनियों को करनी पड़ी बंद कार
    10 लाख रुपये तक है सेफ्टी रेटिंग में सर्वाधिक स्कोर करने वाली इन कारों की कीमत ऑटोमोबाइल
    अप्रैल में कैसी रही टाटा मोटर्स और महिंद्रा की बिक्री? देखें इनकी सेल्स रिपोर्ट ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा थार

    नई महिंद्रा थार में कमी, कंपनी ने सुधार के लिए रिकॉल की 1,577 कारें ऑटोमोबाइल
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो, मिल सकते हैं ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    भारत में महिंद्रा थार समेत इन कारों की भारी मांग, महीनों का है वेटिंग पीरियड भारत की खबरें
    लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर बुक हुईं 50,000 से अधिक नई महिंद्रा थार भारत की खबरें

    कार की तुलना

    टाटा नेक्सन बनाम MG ZS EV फेसलिफ्ट: जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार होगी आपके लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन
    किआ कैरेंस की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति अर्टिगा, पढ़िए इनमें तुलना किआ मोटर्स
    स्कोडा स्लाविया में तुलना में कितनी दमदार है होंडा सिटी हाइब्रिड? पढ़िए इनमें तुलना ऑटोमोबाइल
    हुंडई i-10 से लेकर टाटा नेक्सन तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 डीजल कारें ऑटोमोबाइल

    कार गाइड

    किआ EV6 से टाटा अल्ट्रोज, भारत में इसी साल लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर भारत के किस राज्य में मिल रही कितनी छूट? इलेक्ट्रिक वाहन
    A,B,C और D, जानिये इनमें से किस सेगमेंट में आती है आपकी कार ऑटोमोबाइल
    इलेक्ट्रिक वाहन में कौन से पार्ट्स होते हैं जरूरी और ये कैसे काम करते हैं? इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025