NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
    ऑटो

    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
    लेखन अविनाश
    Dec 13, 2022, 11:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
    महिंद्रा स्कार्पियो-N को मिला 5-स्टार रेटिंग (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसी साल महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को भारतीय बाजार में उतारा है। अब ग्लोबल NCAP द्वारा इसका क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें कार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार अंक प्राप्त किये हैं। इससे पहले महिंद्रा XUV700 और थार को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। वहीं, ग्लोबल NCAP ने अब तक अपने 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' प्रोग्राम के तहत 50 से अधिक कारों का क्रैश टेस्ट कर लिया है

    क्रैश टेस्ट में कैसा रहा स्कॉर्पियो-N का प्रदर्शन?

    एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में स्कॉर्पियो-N ने 34 में से 29.7 अंक प्राप्त करते हुए 87 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। कार ने साइड इफेक्ट, पोल से टकराव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। केबिन के सुरक्षा के मामले में कार को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, इस श्रेणी में इसे 16 में से 9.30 अंक प्राप्त हुए हैं। बच्चों के सुरक्षा के मामले में कार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

    कैसा है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं। वहीं, लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स भी उपलब्ध हैं। यह D-सेगमेंट की SUV है और क्लासिक मॉडल से थोड़ी बड़ी भी है।

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आती है गाड़ी

    महिंद्रा ने इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिला है, जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

    इन फीचर्स से लैस है कार का केबिन

    अंदर की तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ छह या सात सीटों वाला केबिन दिया गया है। इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 3D सोनी साउंड सिस्टम और मनोरंजन के लिए 8.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल उपलब्ध है, जो अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    क्या है महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की कीमत?

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 पेट्रोल MT वैरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है, जो इसे टॉप मॉडल Z8L डीजल AT 4WD ट्रिम के लिए 23.9 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रैश टेस्ट
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    NCAP क्रैश टेस्ट
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के डेविड का कमाल, नौ साल की उम्र में ही पास कर लिया हाईस्कूल अमेरिका
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं शकरकंद के ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ

    क्रैश टेस्ट

    मारुति सुजुकी S-प्रेसो और स्विफ्ट को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मारुति सुजुकी S-प्रेसो
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को एशियन NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हुंडई
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार महेन्द्र सिंह धोनी
    फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग कार न्यूज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें

    NCAP क्रैश टेस्ट

    लॉन्च से पहले जारी हुआ होंडा HR-V का टीजर, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर एयरबैग
    ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सबसे सुरक्षित साबित हुईं हैं ये SUVs महिंद्रा की कारें
    भारत में असेंबल हुई मर्सिडीज-बेंज EQS 580 लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 857 किलोमीटर लग्जरी कार
    भारत में असेम्बल होने वाली मर्सिडीज-बेंज EQS 580 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत कार न्यूज
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां महिंद्रा XUV700
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बनाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट कार की तुलना

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023