
महिंद्रा के नए कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम होगा विजन.टी, इस दिन होगा पेश
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 15 अगस्त को एक कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठाने जा रही है, जिसे विजन.टी नाम दिया जाएगा। कार निर्माता ने एक टीजर वीडियो जारी कर इसकी एक झलक पेश की है। यह कॉन्सेप्ट थार.ई के अगले संस्करण को दर्शाता है, जिसे 2023 में प्रदर्शित किया गया था। टीजर वीडियो एक बॉक्सी SUV डिजाइन की ओर इशारा करता है, जो पहले वाली थार.ई से काफी मिलता-जुलता है, जो भविष्य के थार मॉडल की झलक दिखाती है।
अन्य मॉडल
अन्य 4 मॉडल भी होंगे पेश
विजन.टी कॉन्सेप्ट मॉडल 2023 में पेश किए गए थार.ई जैसा होगा, जो एक 5-डोर इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसमें आकर्षक चौकोर हेडलाइट और थार.ई बैजिंग के साथ चौकोर काली ग्रिल है। विजन.टी को कम से कम 4 अन्य कॉन्सेप्ट वाहनों के साथ-साथ एक नए प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया जाएगा। इस दौरान नई जनरेशन की बोलेरो, बोलेरो नियो, स्कॉर्पियो-N को पेश किए जाने की उम्मीद है। ये सभी मुंबई में महिंद्रा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पेश किए जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
ऐसा होगा महिंद्रा का विजन.टी कॉन्सेप्ट
Any guesses on what the T in Vision.T stands for? #FREEDOM_NU#MahindraAuto #MahindraElectricOriginSUVs pic.twitter.com/Rxi2JYa9k2
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) June 30, 2025