Page Loader
पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो से लेकर थार कितनी बिकीं? जानिए मॉडलवार बिक्री 
पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है (तस्वीर: महिंद्रा)

पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो से लेकर थार कितनी बिकीं? जानिए मॉडलवार बिक्री 

Jun 16, 2024
05:14 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा मई में बिक्री के लिहाज से चाैथी सबसे बड़ी कार निर्माता रही है, जिसने पिछले महीने 31.4 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 43,218 गाड़ियां बेची हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज की है, जिसमें स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N शामिल है। पिछले महीने इसकी बिक्री 13,717 रही, जो मई 2023 में बेची गई 9,318 की तुलना में 47 फीसदी ज्यादा है। यह पंच, क्रेटा और ब्रेजा के बाद मई सबसे अधिक बिकने वाली SUV थी।

महिंद्रा XUV3XO

XUV3XO की लॉन्च के पहले महीने में ही हुई जमकर बिक्री 

हाल में लॉन्च हुई नई महिंद्रा XUV3XO ने बिक्री में पिछले महीने कमाल कर दिया। पहली महीने में इसकी 10,000 गाड़ियां बिकी हैं और कंपनी की बिक्री में दूसरे नंबर पर है। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो बिक्री के मामले में कंपनी का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। इसकी बिक्री मई 2023 (8,170) की तुलना में सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर पिछले महीने 8,026 रह गई। चौथे नंबर पर रही महिंद्रा थार को 5,750 खरीदार मिले हैं।

महिंद्रा XUV700

महिंद्रा XUV700 की बिक्री में आई गिरावट 

कार निर्माता की लोकप्रिय SUV महिंद्रा XUV700 की बिक्री में पिछले महीने गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली इस गाड़ी की बिक्री पिछले साल मई (5,245) से सालाना आधार पर 5 फीसदी कम होकर 5,008 रह गई। इसके अलावा एकमात्र महिंद्रा XUV400 की बिक्री का आंकड़ा 1 फीसदी बढ़कर 701 पर पहुंच गया। इनके अलावा मराजो की बिक्री 52 फीसदी घटकर मई 2023 में बिकी 33 गाड़ियों की तुलना में 16 रह गई।