LOADING...
पिछले महीने कैसी रही महिंद्रा की बिक्री? जानिए कितनी गाड़ियां बेची 
महिंद्रा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 41,000 से ज्यादा SUVs बेची हैं (तस्वीर: एक्स/@BunnyPunia)

पिछले महीने कैसी रही महिंद्रा की बिक्री? जानिए कितनी गाड़ियां बेची 

Jan 01, 2025
01:33 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार (1 जनवरी) को अपने मासिक बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। उसने 2024 के आखिरी महीने में कुल वाहन बिक्री 16 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कार निर्माता ने दिसंबर, 2024 में 69,768 वाहन बेचे हैं। इस अवधि में उसने घरेलू बाजार में 41,424 SUVs बेची हैं, जो दिसंबर, 2023 में बिकीं 35,174 गाड़ियों की तुलना में सालाना 18 फीसदी है। कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 42,958 रही है।

कमर्शियल वाहन 

पिछले महीने इतने बिके कमर्शियल वाहन 

इसके अलावा दिग्गज SUV निर्माता ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री का खुलासा करते हुए बताया कि इस दौरान उसने 19,502 वाहन बेचे हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ने पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच हुई बिक्री के आंकड़े भी साझा किए हैं। इस अवधि में उसने 4.02 लाख गाड़ियां बेची हैं। यह आंकड़ा 2023 की समान अवधि में बिकीं 3.33 लाख की तुलना में सालाना 21 प्रतिशत अधिक है।

तुलना 

नवंबर, 2024 में कैसी रही थी बिक्री?

नवंबर, 2024 में कार निर्माता ने भारतीय बाजार में 46,222 SUVs बेची हैं। इसकी तुलना में 2023 के इसी महीने में 39,981 गाड़ियां बेची गईं। दूसरी तरफ महिंद्रा कारों का निर्यात 783 से बढ़कर 1,072 हो गया। कमर्शियल वाहन सहित कुल 79,083 वाहन बेचे हैं। इस दौरान घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 22,042 रही है। बता दें, कंपनी के लाइनअप में महिंद्रा थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो-N, स्कॉर्पियो क्लासिक, XUV700 और XEV 3XO और XUV400 जैसे मॉडल शामिल हैं।

Advertisement