
महिंद्रा स्कॉपिर्यो से लेकर थार वित्त वर्ष 2025 में कैसी रही बिक्री? जानिए मॉडलवार आंकड़े
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी गाड़ियों की बिक्री में 20 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। कुल बिक्री 5.51 लाख पर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 4.59 लाख थी।
यह वित्त वर्ष 2023 की बिक्री 3.57 लाख के मुकाबले 54 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है।
इस अवधि के दौरान उसकी महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज (क्लासिक और स्कॉर्पियो-N) बिक्री में सबसे आगे रही है, जिसे 1.64 लाख से अधिक ग्राहक मिले, जो सालाना 17 प्रतिशत अधिक है।
XUV3XO
दूसरे पायदान पर रही यह गाड़ी
कार कार निर्माता की बिक्री सूची में महिंद्रा XUV3XO दूसरे पायदान पर रही है, जिसे वित्त वर्ष 2025 में 98,091 खरीदार मिले हैं। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024 में बिकीं 53,962 से सालाना 82 फीसदी अधिक है।
बोलेरो 94,750 बिक्री दर्ज कर तीसरे पायदान पर रही है। इसकी बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट आई है, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.1 लाख रही थी।
दूसरी तरफ चाैथे पायदान पर रही XUV700 की बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 93,082 हो गई।
महिंद्रा थार
थार की बिक्री में हुआ जबरदस्त इजाफा
5वें पायदान पर रही महिंद्रा थार ने मजबूत गति बनाए रखते हुए वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 30 प्रतिशत की छलांग लगाई और वित्त वर्ष 2025 में बिक्री 84,834 पर पहुंच गई।
महिंद्रा XUV400 की बिक्री 8,237 से घटकर 7,675 रह गई है और यह छठे पायदान पर रही है।
हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9e और BE.06 को क्रमश: 5,422 और 2,625 खरीदार मिले हैं। मारोजो की बिक्री 718 से 77 फीसदी घटकर 166 रह गई है।