Page Loader
महिंद्रा बोलेरो में मिल सकती है पैनोरमिक सनरूफ, जानिए लुक में क्या होगा बदलाव 
महिंद्रा बोलेरो प्रीमियम सुविधाओं के साथ आएगी (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा बोलेरो में मिल सकती है पैनोरमिक सनरूफ, जानिए लुक में क्या होगा बदलाव 

Jun 23, 2025
02:04 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा नई जनरेशन की बोलेरो पर काम कर रही है, जिसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नई महिंद्रा बोलेरो के नाम में पीछे कुछ और जोड़ा जा सकता है और यह प्रीमियम फीचर्स के साथ दस्तक देगी। संभावना है कि यह न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (NFA) प्लैटफॉर्म पर काम करेगा, जो भविष्य की कई महिंद्रा SUVs का आधार बनेगा। पहली बार इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिल सकती है।

फीचर्स 

इन फीचर्स से लैस होगी बोलेरो 

आगामी महिंद्रा बोलेरो में फ्लश-माउंटेड डोर हैंडल, गोलाकार प्रोजेक्टर-स्टाइल हेडलैंप, मल्टी-स्लैट ग्रिल और बंपर के नीचे LED DRL दिए गए हैं। इसके अलावा SUV में नए मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स और मोटी ब्लैक क्लैडिंग मिलेगी। इसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लिया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल समेत XUV 700 से कई सुविधाएं उधार ली जा सकती हैं। यह 6 एयरबैग, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम डैशबोर्ड और ADAS से लैस होगी।

पावरट्रेन 

अधिक दमदार होगा पावरट्रेन 

मौजूदा बोलेरो मॉडल 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल से लैस है, जो लगभग 99bhp की पावर देने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसे मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई जनरेशन बोलेरो इसे अधिक उन्नत 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है, जो पहले से ही महिंद्रा थार 3-डोर और XUV 3XO में अधिक पावर और टॉर्क आउटपुट देता है। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।