NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा
    अगली खबर
    मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा

    मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 13, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    शानदार फीचर्स से लैस लग्जरी कारें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हालांकि, मंहगी होने के कारण इनकी अधिक बिक्री नहीं हो पाती है।

    मार्च की सेल्स रिपोर्ट जारी हो गई है और सबसे ज्यादा BMW ने पिछले महीने लग्जरी कारें बेची हैं, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में गिरावट आई है।

    नीचे मार्च में सबसे ज्यादा लग्जरी कारों की बिक्री करने वाली टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट दी गई है।

    बिक्री

    सबसे ज्यादा बिकी BMW की कारें

    पिछले महीने BMW ने कुल 826 कारों की बिक्री की है। यह पिछले साल इसी महीने में हुई कुल 1,367 कारों की बिक्री से 39.58 प्रतिशत कम है।

    वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर मर्सिडीज बेंज है। हालांकि, इसकी बिक्री में भी गिरावट आई है। मार्च, 2021 में इसने कुल 780 कारें बेची हैं। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 942 कारों की बिक्री की थी। इसका मतलब इसकी बिक्री में 17.20 प्रतिशत की कमी आई है।

    बिक्री

    तीसरे और चौथे नंबर पर हैं ये कंपनियां

    अब लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगुआर लैंड रोवर (JLR) है। पिछले महीने कंपनी ने 214 कारें बेची हैं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 518 कारें बिकी थी। इन आंकड़ों के अनुसार इसकी बिक्री में 58.69 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    वहीं, चौथे नंबर पर मार्च, 2021 में 198 कारों की बिक्री के साथ ऑडी है। इसने बिक्री में पिछले साल मार्च की अपेक्षा 56.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। मार्च, 2020 में इसकी 452 कारें बिकी थी।

    बिक्री

    पांचवें और छठे स्थान पर हैं ये कंपनियां

    वोल्वो ने मार्च, 2021 में कुल 96 कारें बेची हैं। इसके साथ ही यह लिस्ट में पाचवें नंबर पर है। हालांकि, मार्च, 2020 में इसकी 245 कारें बिकी थी। इसका मतलब इस बार इसकी बिक्री में 60.82 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    इसके बाद छठे नंबर पर रही पोर्श ने मार्च, 2021 में 34 कारें बेची हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकी 69 कारों से 50.72 प्रतिशत कम है।

    बिक्री

    सातवां और आठवां स्थान इन कंपनियों ने किया हासिल

    लिस्ट में सातवां स्थान लम्बोर्गिनी का है। पिछले महीने इसने चार कारें बेची हैं। वहीं, पिछले साल मार्च में कंपनी की पांच कारें बिकी थी। इसकी बिक्री में भी इस साल मार्च में पिछले साल की अपेक्षा 20 प्रतिशत की कमी आई है।

    इसके बाद आठवें नंबर पर रही फरारी ने बिक्री में इजाफा किया है। मार्च, 2021 में इसकी मार्च, 2020 से 100 प्रतिशत अधिक दो कारें बिकी हैं। पिछले साल मार्च में इसकी केवल एक कार बिकी थी।

    जानकारी

    रोल्स रॉयस ने मार्च में बेची इतनी कारें

    लिस्ट में नौवें नंबर पर रोल्स रॉयस रही है। इसकी पिछले महीने एक कार बिकी है, जो मार्च, 2020 में बिकी तीन कारों से 66.67 प्रतिशत कम है। बेंटले की पिछले महीने एक भी यूनिट नहीं बिक पाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    जगुआर लैंड रोवर

    ताज़ा खबरें

    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    BMW कार

    ओला अगले साल भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला कैब्स
    भारत में हाल ही में लॉन्च हुई ये शानदार लग्जरी कारें, करोड़ों में हैं कीमत व्यवसाय
    लॉकडाउन की मार ने किया बेबस, BMW कार बेचने पर मजबूर हुईं दुती चंद एथलेटिक्स
    मुकेश अंबानी ने खरीदी बुलेट प्रूफ मर्सिडीज S600 गार्ड, बम धमाके का भी नहीं होगा असर मुकेश अंबानी

    ऑटोमोबाइल

    अप्रैल में हुंडई की कारों पर डिस्काउंट समेत मिल रहे ये ऑफर्स, जल्द उठाएं लाभ हुंडई सैंट्रो
    हीरो ने इन बाइक्स के दामों में किया 3,000 रुपये तक का इजाफा, जानें नई कीमतें भारत की खबरें
    टाटा नेक्सन EV की बिक्री 4,000 के पार, जानें कंपनी की अन्य कारों की सेल रिपोर्ट बिक्री
    ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 समेत इस महीने भारतीय बाजार में आ रही ये धांसू बाइक्स ट्रायम्फ

    जगुआर लैंड रोवर

    भारत में शुरू हुई जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक SUV की प्री बुकिंग, जानिये कीमत और फीचर्स जगुआर कार
    जगुआर I-पेस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए शोरूम इलेक्ट्रिक वाहन
    लैंड रोवर की SUV डिफेंडर का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025