NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / फरवरी में इन कंपनियों की लग्जरी कारों को किया गया खूब पसंद, मर्सिडीज बेन्ज टॉप पर
    ऑटो

    फरवरी में इन कंपनियों की लग्जरी कारों को किया गया खूब पसंद, मर्सिडीज बेन्ज टॉप पर

    फरवरी में इन कंपनियों की लग्जरी कारों को किया गया खूब पसंद, मर्सिडीज बेन्ज टॉप पर
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 10, 2021, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फरवरी में इन कंपनियों की लग्जरी कारों को किया गया खूब पसंद, मर्सिडीज बेन्ज टॉप पर

    फरवरी का महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है। कारों और दोपहिया समेत अन्य वाहनों की खूब बिक्री हुई है। इनके अलावा ग्राहकों ने लग्जरी कारें की भी काफी खरीदारी की है। कुछ कंपनियों की बिक्री में इजाफा तो कुछ की में गिरावट आई है। अगर आप भी लग्जरी कार खरीदने वाले हैं तो उससे पहले पिछले महीने किस कंपनी की लग्जरी कारों को अधिक पसंद किया गया है, इसके बारे में जान लें।

    सबसे ज्यादा बिकी इन कंपनियों की कारें

    पिछले महीने मर्सिडीज बेन्ज और BMW की कारों का जलवा दिखा है। हालांकि, इन दोनों की बिक्री फरवरी, 2020 की अपेक्षा घटी है। इसके बावजूद पिछले महीने सबसे ज्यादा मर्सिडीज बेन्ज और दूसरे नंबर पर BMW की कारें बिकी हैं। फरवरी, 2021 में मर्सिडीज बेन्ज की 649 कारें बिकी हैं, जो पिछले साल बिकी कारों की तुलना में 28.76 प्रतिशत कम हैं। BMW ने फरवरी, 2021 में 2020 की तुलना में 17.09 प्रतिशत कम 626 यूनिट्स की बिक्री की है।

    तीसरा और चौथा नंबर है इन कंपनियों का

    इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगुआर लैंड रोवर (JLR) है। फरवरी, 2021 में इसने कुल 188 कारों की बिक्री की है, जो फरवरी, 2020 में हुई 298 बिक्री की तुलना में 36.91 प्रतिशत कम है। वहीं, चौथा नंबर ऑडी का है। पिछले महीने कंपनी की 140 कारें बिकी थी। हालांकि, इसकी बिक्री में फरवरी, 2020 की अपेक्षा 55.41 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले साल इसी महीने में इसकी 314 कारें बिकी थी।

    पांचवें और छठा स्थान इन कंपनियों ने किया हासिल

    वोल्वो ने पिछले महीने कुल 88 कारें बेची हैं और ऐसा कर वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर शामिल हो गई है, लेकिन इसकी बिक्री में भी इस साल 28.46 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने कुल 123 कारें बेची थी। फरवरी, 2021 में फरवरी, 2020 की तुलना में पोर्श की 17.50 प्रतिशत कम कुल 33 कारें बिकी हैं। फिर भी यह इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।

    सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं ये कंपनियां

    सातवां स्थान बेंटले ने अपने नाम किया है। पिछले महीने इसकी कुल तीन कारें बिकी हैं। वहीं, पिछले साल फरवरी में कंपनी ने कुल चार कारें बेची थीं। इसके अलावा आठवें स्थान पर रही फरारी की बिक्री में इस बार इजाफा हुआ है। इसने फरवरी, 2021 में दो कारें बेची हैं, जबकि फरवरी, 2020 में इसकी एक भी कार नहीं बिकी थी। नौवें नंबर पर रही लेम्बोर्गिनी ने फरवरी, 2021 में 2020 की तरह दो कारों की बिक्री की है।

    10वें स्थान पर है यह कंपनी

    10वें नंबर पर रोल्स रॉयस है। हालांकि, इसकी बिक्री में भी पिछले साल फरवरी की तुलना में कमी आई है। फरवरी, 2021 में इसकी एक और फरवरी, 2020 में इसकी दो कारें बिकी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: DC बनाम CSSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल

    BMW कार

    विमानों के इंजन बनाने वाली BMW कैसे बनाने लगी लग्जरी गाड़ियां? जानिए कंपनी का इतिहास   ऑटोमोबाइल
    BMW X3 M40i बनाम मर्सिडीज-AMG GLC 4: एक-दूसरे के मुकाबले कहां खड़ी हैं ये कारें?  कार की तुलना
    BMW X3 M40i एक्सड्राइव SUV भारत हुई लॉन्च, कीमत 86.50 लाख रुपये  BMW X3
    BMW लेकर आ रही है अपनी नई M4 सेडान कार, इन फीचर्स से होगी लैस  ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    नई हीरो एक्सपल्स 200 4V बनाम TVS रोनिन, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  दोपहिया वाहन
    परिवार के लिए लेनी है 7-सीटर कार तो इन आगामी गाड़ियों पर रखें नजर मारुति सुजुकी
    होंडा EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा; क्या भारतीय बाजार में भी होगा लॉन्च?   होंडा
    होंडा एलिवेट से लेकर मारुति जिम्नी तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां  कार न्यूज

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023