LOADING...
क्या खो गया है आपका लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस? यहां जानिए क्या करें
लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर चालान काटा जा सकता है

क्या खो गया है आपका लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस? यहां जानिए क्या करें

May 02, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

वाहन सीखने की शुरुआत करने वालों के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होता है, लेकिन इसके खो जाने पर आपको वाहन चलाते समय परेशानी हो सकती है, लेकिन इसे वापस पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर, आप सही तरीका अपनाएं तो बिना ज्यादा झंझट के अपने खोए हुए इस दस्तावेज को आसानी से दोबारा बनवा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो आपको ड्राइविंग लाइसेंस को आसानी से दोबारा हासिल कर सकते हैं।

#1

गुम होने की तुरंत दें जानकारी 

अगर, आपका लर्नर लाइसेंस खो गया है तो दोबारा बनवाने के लिए सबसे पहले आपको स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देनी होगी। ऐसा करना बहुत जरूरी है ताकि, आपके लाइसेंस का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। इसके लिए आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जा सकते हैं या फिर अपने इलाके में उपलब्ध सुविधा के अनुसार ऑनलाइन भी संपर्क कर सकते हैं। इस रिपोर्ट की एक कॉपी लेना न भूलें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

#2

जरूरी दस्तावेज करें इकट्ठा 

एक बार जब आप लाइसेंस खोने की रिपोर्ट कर दें तो उसे दोबारा बनवाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों को इकट्ठा कर लें। इन दस्तावेजों में मुख्य रूप से आपका पहचान पत्र, पते का प्रमाण और अगर, आपके पास कोई पुराना लाइसेंस या परमिट हो तो वह शामिल होता है। इन सभी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने से आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो जाती है।

Advertisement

#3

स्थानीय लाइसेंसिंग विभाग जाएं

इसके बाद, आपने जो दस्तावेज इकट्ठा किए हैं और खो जाने की रिपोर्ट की कॉपी लेकर अपने स्थानीय लाइसेंसिंग विभाग के कार्यालय जाएं। वहां के अधिकारी आपको खोए हुए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को दोबारा बनवाने की अपनी पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाएंगे। कुछ कार्यालय इस काम के लिए ऑनलाइन सेवाएं भी देते हैं, इसलिए वहां जाने से पहले उनकी वेबसाइट जरूर देख लें। यहां आवेदन करना काफी आसान हो जाता है।

Advertisement

#4

जरूरी शुल्क का भुगतान करें

अपने लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को दोबारा बनवाने के लिए, जो भी जरूरी शुल्क लगे उसे चुकाने की भी तैयार करके रखें। यह शुल्क हर राज्य और इलाके में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यह आम तौर पर दूसरे लाइसेंस से जुड़े खर्चों के मुकाबले कम ही होता है। इसके अलावा भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी पहले से जान लें। इसके बाद, जो भी भुगतान करें, उसकी रसीदें संभाल कर रखें। यह आपके लेन-देन का सबूत रहेगा।

#5

आवेदन की स्थिति पर रखें नजर 

अपना आवेदन जमा करने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, अगर आपको तय समय के अंदर कोई जानकारी नहीं मिलती है तो अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लेते रहें। कुछ जगहों पर ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा होती है, जिससे आप घर बैठे ही अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं। कहीं पर आपको फोन करके या खुद जाकर यह पता करना पड़ सकता है कि आपका काम सही ढंग से आगे बढ़ रहा है या नहीं।

Advertisement