LOADING...
गोवा में किराए पर चलने वाली महिंद्रा थार के लिए लाइसेंस पर लग सकती है रोक
गोवा में रेंटल महिंद्रा थार के लिए नए लाइसेंस पर रोक लग सकती है

गोवा में किराए पर चलने वाली महिंद्रा थार के लिए लाइसेंस पर लग सकती है रोक

Jul 07, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

गोवा में घूमने जाने वाले सैलानियों को किराए पर महिंद्रा थार मिलना बंद हो सकता है। दरअसल, कई हादसों के बाद राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के मकसद से कार रेंटल ऑपरेटर्स को इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के इस्तेमाल के लिए नए लाइसेंस देने पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मॉविन गोडिन्हो ने कहा कि यह प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) के सामने रखा जाएगा, जो इस पर आखिरी फैसला लेगा।

कारण 

मंत्री ने बताई यह वजह 

मंत्री गोडिन्हो ने कहा, "थार गाड़ी से कई एक्सीडेंट हुए हैं और हमें लोगों से इस बारे में कुछ करने की अनुरोध मिला है। हम थार के लिए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने जा रहे हैं। यह मामला अगली STA बैठक में उठाया जाएगा और वे तय करेंगे कि क्या कार्रवाई की जाए।" उन्होंने कहा, "यह गाड़ी बहुत तेज चलती है और ड्राइवर का इस पर कोई कंट्रोल नहीं रहता। इसलिए, वे गाड़ी को ठोक देते हैं।"

पसंद 

सैलानियों की पहली पसंद है यह गाड़ी 

इस गाड़ी को लेकर मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि अगर, हमारे पास अधिकार होता तो हम गोवा में थार की बिक्री पर रोक लगा देते, लेकिन ऐसा करना मुमकिन नहीं है। गोवा आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच महिंद्रा थार सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। इसलिए, सेल्फ-ड्राइव रेंटल ऑपरेटर्स के बेड़े में यह गाड़ी जरूर शामिल होती है। रेंटल एजेंसियां ​​आम तौर पर इसके लिए हर दिन 3,500-4,000 रुपये का किराया लेती हैं।

Advertisement