Page Loader
लेक्सस कार बिक्री बढ़ाने के लिए राजस्थान में खोलेगी नया डीलरशिप 
लेक्सस जल्द ही राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक डीलरशिप और सर्विस सेंटर खोलेगी (तस्वीर: लेक्सस)

लेक्सस कार बिक्री बढ़ाने के लिए राजस्थान में खोलेगी नया डीलरशिप 

May 10, 2023
11:16 am

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता लेक्सस भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है। इसके लिए अपने डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार में लगी है। इसी के तहत कंपनी जल्द ही राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नया डीलरशिप और सर्विस सेंटर खोलने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में लेक्सस के देश के 7 शहरों- बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली और कोच्चि में एक-एक डीलरशिप और सर्विस सेंटर खुले हुए हैं।

भारतीय लाइनअप 

लेक्सस ने 2017 में की थी भारत में एंट्री 

कार निर्माता ने 2017 में RX SUV और ES सेडान कार के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। इसके कुछ महीनों बाद LX SUV को पेश किया गया। लेक्सस के भारतीय लाइनअप में वर्तमान में 6 मॉडल हैं। सेडान सेगमेंट में ES और LS , SUV में NX, RX, LX और एक कूपे LC 500h सहित हाल ही में लॉन्च हुई 5वीं जनरेशन RX शामिल है। इनकी कीमत 61.60 लाख रुपये से 2.82 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।