Page Loader
लैंड रोवर करने जा रही अपनी डिस्कवरी में बड़े बदलाव, जानिये कैसी होगी यह नई SUV
लैंड रोवर अपनी मौजूदा डिस्कवरी स्पोर्ट (तस्वीरः लैंड रोवर)

लैंड रोवर करने जा रही अपनी डिस्कवरी में बड़े बदलाव, जानिये कैसी होगी यह नई SUV

Aug 09, 2022
12:34 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी ब्रिटिश कार ब्रांड लैंड रोवर अपनी मौजूदा डिस्कवरी के एक नए वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसके 2025 तक बाजार में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस लग्जरी SUV के नए वेरिएंट को ऑफ-रोडिंग फीचर्स के बजाय एक पारिवारिक कार के रूप में लाया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के CEO थिएरी बोलोर ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।

बयान

डिस्कवरी कंपनी की अन्य कारों से होगी अलग

जगुआर लैंड रोवर के CEO थिएरी बोलोर ने ऑटो एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डिस्कवरी को जारी रखा जाएगा, लेकिन इस SUV के डिजाइन को सात सीटों वाली डिफेंडर और आठ सीटों वाली रेंज रोवर से बिल्कुल अलग करने के लिए काफी बदलाव किया जाएगा। बोलोर ने आगे कहा, "हम डिस्कवरी को पूरी तरह से नया रूप दे रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि इसके लिए जगह है, लेकिन हमें रचनात्मक होना होगा।"

कारण

इस वजह से किया जा रहा है बदलाव

रिपोर्ट में थिएरी बोलोर ने यह भी स्वीकार किया कि नई डिफेंडर के बाजार में आने से डिस्कवरी की बिक्री कम हो गई हैं। यही एक मुख्य वजह है जिससे कंपनी को इस SUV में बड़े बदलाव करने पड़ रहे हैं। बोलोर ने इस नई डिस्कवरी के स्पेक्स से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, कंपनी द्वारा रोड रोवर की योजना को रद्द करने से अंदाजा है कि इस SUV को एक वैगन अवतार दिया जाएगा।

बदलाव

कैसा हो सकता है बदलाव?

नई जनरेशन लैंड रोवर डिस्कवरी मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक कीमत पर बाजार में आ सकती है। यह उसी MLA प्लेटफॉर्म पर बनी होगी जो रेंज रोवर स्पोर्ट में है। इस रणनीति के तहत कार निर्माता नई डिस्कवरी में ICE के साथ प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लेकर आ सकती है। कंपनी पहले ही एक शून्य कार्बन उत्सर्जन वेरिएंट की पुष्टि कर चुकी है. जो इस दशक के अंत तक बाजार में आएगी।

जानकारी

क्या हैं मौजूदा डिस्कवरी की कीमतें?

लैंड रोवर डिस्कवरी की भारत में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 93.20 लाख रुपये रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में 1.30 करोड़ तक जाती है। वहीं, डिस्कवरी स्पोर्ट की एक्स शोरूम कीमत 71.39 लाख रुपये है।