Page Loader
भारत में KTM और हस्कवरना की बाइकें हुईं मंहगी, जानिए नई कीमतें
KTM और हस्कवरना की बाइक

भारत में KTM और हस्कवरना की बाइकें हुईं मंहगी, जानिए नई कीमतें

लेखन अभिषेक
Jul 06, 2021
12:22 pm

क्या है खबर?

KTM और हस्कवरना ने भारत में अपनी बाइकों की कीमतों को बढ़ा दिया है। KTM ड्यूक और RC मॉडल के साथ-साथ एडवेंचर और स्वार्टपिलेन की कीमतों में 11,358 रुपये से लेकर 11,424 रुपये तक की वृद्धि हुई है। हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250, KTM RC390, 390 ड्यूक और 390 एडवेंचर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं आखिर कौनसी बाइक की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई।

पहली बाइक

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250: नई कीमत 2.10 लाख रुपये

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 की कीमत में 11,098 रूपये तक की वृद्धि हुई है। इस बाइक में स्टील का वाला फ्रेम, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कॉन्सोल, LED लाइट सेटअप और ब्लैक आउट व्हील जैसे फीचर हैं। बाइक में 248cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 29.5 हॉर्स पावर की क्षमता से 24Nm तक का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें सिक्स-स्पीड गियर बॉक्स भी मौजूद है। दोनों पहियों में डुअल चैनल ABS वाला डिस्क ब्रेक दिया गया है।

दूसरी बाइक

KTM RC390: नई कीमत 2.77 लाख रुपये

इस बाइक की कीमत में 11,358 रुपये तक की वृद्धि हुई है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक, प्रोजेक्टेड हेडलैंप, LED लाइटिंग और डिजिटल इंट्रुमेंट कॉन्सोल जैसी सुविधाएं हैं। बाइक में 373cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कोल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 42.9 हॉर्स पावर की क्षमता से 36Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें सिक्स-स्पीड गियर बॉक्स भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

तीसरी बाइक

KTM390 ड्यूक: नई कीमत 2.87 लाख रुपये

KTM390 ड्यूक की कीमत में 11,358 रुपये तक की वृद्धि हुई है। इसमें एक्सटेंशन के साथ बड़ा फ्यूल टैंक, फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कॉन्सोल और डिजाइनर व्हील दिए गए है। बाइक में 373cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कोल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 42.9 हॉर्स पावर की क्षमता से 37Nm तक का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें सिक्स-स्पीड गियर बॉक्स भी दिया गया है। सुरक्षा के लिये इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

चौथी बाइक

KTM390 एडवेंचर: नई कीमत 3.28 लाख रुपये

KTM390 एडवेंचर की कीमत में 11,423 रुपये की वृद्धि हुई है। इसे ऑफ रोड फ्रेंडली डिजाइन किया गया है। इसमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ वाला डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कॉन्सोल और ब्लैक ऑउट व्हील जैसे फीचर हैं। बाइक में 373cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो कि 42.9 हॉर्स पावर से 37Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें सिक्स-स्पीड गियर बॉक्स भी है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।