
कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, जानिए क्या मिला है नया
क्या है खबर?
कोमाकी इलेक्ट्रिक ने अपनी रेंजर क्रूजर मोटरसाइकिल को अपडेट किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 2 वेरिएंट- बेस मॉडल और फुली लोडेड रेंज में उपलब्ध है।
कंपनी का दावा है कि नई कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के लिए 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है, जो बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर उपलब्ध है। इसके अलावा, चार्जर पर एक साल की वारंटी है।
फीचर
बाइक में मिलेगा अतिरिक्त स्टोरेज
नई कोमाकी रेंजर में एक पारदर्शी फ्रंट विंडस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 7.0-इंच का TFT डिस्प्ले के साथ आता है।
अपडेट की गई मोटरसाइकिल में किए गए बदलावों में एक नई सीट, अतिरिक्त 50-लीटर स्टोरेज, एक अतिरिक्त LED हेडलैंप और फ्लेम इफेक्ट के साथ ड्यूल साउंड पाइप शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 80 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने में सक्षम है। साथ ही इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं।
बैटरी पैक
बाइक में मिला अधिक दमदार बैटरी पैक
कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक की नई रेंज अगली जनरेशन के LiFePO बैटरी पैक से संचालित होती है, जो अधिक टिकाऊ और लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।
EV निर्माता का यह भी दावा है कि मोटरसाइकिल सवार के लिए अधिक आराम के साथ आती है।
इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के बेस मॉडल की कीमत 1.4 लाख से शुरू होकर और रेंज वेरिएंट के लिए 1.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।