Loading...
काइनेटिक ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला DX प्लस वेरिएंट, जानिए कितनी देगा रेंग
काइनेटिक DX प्लस वेरिएंट ज्यादा रेंज देता है

काइनेटिक ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला DX प्लस वेरिएंट, जानिए कितनी देगा रेंग

Sep 08, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

काइनेटिक ने अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में बड़ी बैटरी वाला एक नया वेरिएंट शामिल किया है। DX फैमिली स्कूटर के लॉन्च के समय कंपनी को ज्यादा रेंज न देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। कंपनी अब एक नया टॉप-रेंज वेरिएंट लाकर इस कमी को दूर कर रही है, जिसमें ज्यादा क्षमता वाली 3.1kWh की बैटरी और बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला DX प्लस वेरिएंट दिया है। कंपनी स्कूटर काे 7 देशों में निर्यात करने की योजना है।

फीचर 

ऐसे हैं इस स्कूटर के फीचर 

नए वेरिएंट में टर्बो मोड नहीं मिलता है, जबकि बेस DX 2.6kWh वेरिएंट में यह सुविधा दी गई है।

DX प्लस 3.1kWh वेरिएंट में भी DX प्लस 2.6kWh वेरिएंट जैसे ही कलर विकल्प- रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और व्हाइट मिलते हैं।

दोनों DX प्लस वेरिएंट में मेटल बॉडी, LED लाइटिंग, 8.8-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 37-लीटर बूट, पासवर्ड-बेस्ड इग्निशन के साथ कीलेस गो, ईजी फ्लिप फुटरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलीमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और अन्य फीचर्स एक जैसे हैं।

कीमत 

कितनी है इस स्कूटर की कीमत?

टॉप-स्पेक DX प्लस में 3.1kWh बैटरी पैक दिया है, जो 132 किलोमीटर रेंज देता है। इसकी तुलना में 2.6kWh बैटरी वाला DX प्लस वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 105 किलोमीटर की दूरी तय करता है।

ज्यादा रेंज केवल बड़ी बैटरी की वजह से नहीं, बल्कि थोड़ी कम पावर वाली मोटर की वजह से भी है।

काइनेटिक के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट की कीमत 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

ADVERTISEMENT