Loading...
किआ ने लॉन्च से पहले शुरू की सोरेंटो की बुकिंग, टीजर में दिखाई झलक
किआ सोरेंटो की बुकिंग शुरू की गई है

किआ ने लॉन्च से पहले शुरू की सोरेंटो की बुकिंग, टीजर में दिखाई झलक

Aug 03, 2026
06:44 pm

क्या है खबर?

किआ मोटर्स ने अपनी आगामी सोरेंटो SUV की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है और इसके लॉन्च से पहले एक टीजर भी जारी किया है। ग्राहक अपने नजदीकी किआ डीलरशिप पर जाकर या ब्रांड की वेबसाइट के जरिए सोरेंटो की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। यह देश में ब्रांड की पहली हाइब्रिड SUV होगी। वैश्विक स्तर पर यह मॉडल 2002 से बिक रहा है।

खासियत 

कैसा है गाड़ी का लुक?

टीजर में T-शेप की डे-टाइम रनिंग लाइट्स, वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलाइट्स और आंशिक रूप से दिखाई देने वाली फॉग लैंप्स जैसी खास बातें दिख रही हैं।

इसके अलावा, शानदार रूफ रेल्स और SUV का लंबा प्रोफाइल भी दिखाई देता है। वैश्विक मॉडल की लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,700mm है।

इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 12.3-इंच की डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, हवादार फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

पावरट्रेन 

कैसा होगा गाड़ी का पावरट्रेन?

सोरेंटो में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। उम्मीद है कि भारत में आने वाली SUV में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप इस्तेमाल होगा, जो विदेशों में उपलब्ध है। यह सेटअप 238hp की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है।

इस हाइब्रिड सेटअप को पावर 1.49kWh के लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी पैक से मिलती है, जबकि ट्रांसमिशन का काम 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट संभालती है।

इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT