Loading...
किआ की नई 3-रो SUV सोरेंटो भारत में लॉन्च, कीमत 27.99 लाख से शुरू
किआ की नई 3-रो SUV सोरेंटो भारत में लॉन्च

किआ की नई 3-रो SUV सोरेंटो भारत में लॉन्च, कीमत 27.99 लाख से शुरू

Sep 04, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

कार बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ ने भारत में अपनी नई SUV सोरेंटो लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। तीन रो वाली यह SUV 6 और 7 सीटों के विकल्प में आती है। इसे आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में तैयार किया गया है। भारत में लाई गई सोरेंटो फेसलिफ्टेड चौथी-जेनरेशन मॉडल है, जिसे कंपनी ने पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया था।

इंटीरियर

सोरेंटो के अंदर मिलती हैं दो बड़ी स्क्रीन

सोरेंटो के इंटीरियर में ग्रे-ब्लैक और ब्राउन-ब्लैक जैसे दो केबिन विकल्प मिलते हैं।

इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक इंस्ट्रूमेंट और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। स्क्रीन पर मार्वल, डिज्नी और पिक्सर की थीम मिलती हैं।

SUV में 6 और 7 सीटों का विकल्प है। 6-सीटर में दूसरी कतार में कैप्टन सीटें, जबकि 7-सीटर में बेंच सीट दी गई है। केबिन में वायरलेस फोन चार्जर और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर भी मिलता है।

सुरक्षा

सुरक्षा से लेकर आराम तक कई फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो किआ सोरेंटो में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और पावर्ड टेलगेट मिलता है।

आगे की सीटों में वेंटिलेशन, 10-वे पावर एडजस्टमेंट और लम्बर सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल रियरव्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल 2+ ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम, ऑटो पार्किंग असिस्टेंस और वायरलेस कनेक्टिविटी भी मिलती है।

ADVERTISEMENT

इंजन

हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प

किआ सोरेंटो में 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।

हाइब्रिड इंजन 180hp और इलेक्ट्रिक मोटर 65hp देती है, जबकि डीजल इंजन 193hp और 442Nm बनाता है। दोनों पावरट्रेन में FWD और AWD का विकल्प है। SUV में नॉर्मल, इको, स्पोर्ट और स्मार्ट ड्राइव मोड के साथ स्नो, सैंड और मड टेरेन मोड भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, दोनों इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

ADVERTISEMENT

कीमत

कितनी है कीमत?

किआ सोरेंटो की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 40.19 लाख रुपये तक जाती है।

कंपनी ने इसे HTE, HTE(O), HTK, HTK(A), HTX और HTX(A) ट्रिम में पेश किया है। खरीदारों को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ 6 और 7 सीटों का विकल्प मिलेगा।

सोरेंटो की बिक्री भारत में शुरू हो गई है और इसे किआ के डीलरशिप नेटवर्क से खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENT