किआ ने 2 लाख कारों के निर्यात का बनाया कीर्तिमान, इनमें 68 फीसदी थी सेल्टोस
क्या है खबर?
किआ इंडिया ने अपनी कारों की 2 लाख से अधिक यूनिट्स के निर्यात का कीर्तिमान गढ़ दिया है।
कंपनी ने बताया है कि यहां निर्मित किआ सेल्टोस SUV की निर्यात में सबसे बढ़ी भागीदारी रही है।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट से सेल्टोस की 1,35,885 यूनिट का निर्यात किया, जो कुल निर्यात का 68 फीसदी है, जबकि घरेलू बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 53 फीसदी रही है।
बता दें, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने 2019 में परिचालन शुरू किया था।
किआ सोनेट
किआ सोनेट की 54,406 यूनिट का हुआ निर्यात
कार निर्माता ने किआ सोनेट की 54,406 यूनिट और कैरेंस की 8,230 यूनिट का निर्यात किया है।
किआ इंडिया अपनी कारों को मध्य पूर्व, अफ्रीका, अमेरिका, मैक्सिको और एशिया सहित 95 से अधिक देशों में निर्यात करती है।
कंपनी ने अपनी कारों का अब तक सबसे ज्यादा मासिक निर्यात दिसंबर, 2022 में 9,462 यूनिट किया था।
इस साल की पहली तिमाही में 28 हिस्सेदारी (10,295 यूनिट) के साथ सेल्टोस देश में सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली SUV थी।