Loading...
नई बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना
नई बाइक खरीदने से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है

नई बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Aug 09, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

चाहे रोज ऑफिस जाना हो या लंबी दूरी का सफर करना हो एक सही मोटरसाइकिल का चुनाव करना जरूरी होता है। कई बार जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे किया गया फैसला बाद में भारी पड़ जाता है। अगर, आप भी पहली बार बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो केवल लुक और कीमत देखना ही काफी नहीं होगा। आइए जानते हैं नई बाइक चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

उपयोग 

कम CC की बाइक देती है अच्छा माइलेज 

उपयोग के आधार पर करें तय: अगर, शहर में आना-जाना है तो कम CC और अच्छा माइलेज देने वाला मॉडल सही रहेगा।

दूसरी तरफ, लंबी दूरी तय करने या एडवेंचर राइडिंग करनी है तो ज्यादा पावर वाली क्रूजर, स्पोर्ट्स या एडवेंचर बाइक बेहतर विकल्प हो सकती है।

बजट तय करें: बाइक की एक्स-शोरूम की बजाय ऑन रोड कीमत के आधार पर बजट तय करें। इसके अलावा, सर्विस, ईंधन और रखरखाव पर होने वाले खर्चे का भी ध्यान रखें।

इंजन 

इंजन की क्षमता भी रखती है मायने

इंजन और माइलेज पर ध्यान: आमतौर पर 100-150cc तक की बाइक शहर में चलाने के लिए अच्छी है।

अगर, आपको हाईवे पर ज्यादा सफर करना है या ज्यादा पावर चाहिए तो 200cc या उससे ज्यादा क्षमता वाली बाइक देख सकते हैं। इसके साथ माइलेज भी लंबे समय में ईंधन के खर्च पर असर डालता है।

आरामदायक राइडिंग: उसकी सीट की ऊंचाई, हैंडल और बैठने की स्थिति जरूर जांचें। टेस्ट राइड लेकर देखें कि चलाने में आरामदायक है या नहीं।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा 

सुरक्षा सुविधाओं पर भी दें ध्यान  

सुरक्षा सुविधाएं: बाइक में सुरक्षा के लिए ABS, डिस्क ब्रेक, अच्छे टायर और बेहतर लाइट जैसे फीचर्स को भी जरूर देखें।

रीसेल वैल्यू देखें: बड़े और लोकप्रिय ब्रांड की बाइक की दोबारा बेचने पर कीमत भी अक्सर बेहतर मिलती है। इससे भविष्य में बाइक बेचते समय फायदा हो सकता है।

ऑफर, वारंटी और इंश्योरेंस जांचें: कई बार त्योहार या खास मौकों पर नकद छूट, फ्री एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा अच्छा इंश्योरेंस लेना जरूरी है।

ADVERTISEMENT