
नई कावासाकी वल्कन S भारत में लॉन्च हुई, कीमत 7.1 लाख रुपये
क्या है खबर?
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी वल्कन S बाइक के 2023 वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। यह नेकेड-स्पोर्ट्स सेगमेंट की बाइक है और इसे आकर्षक लुक मिला है।
बाइक को सिंगल मैटेलिक मैट कार्बन ग्रे पेंट स्कीम में मिला है। साथ ही इसमें 649cc का पावरफुल पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन भी जोड़ा गया है। लाइटिंग के लिए इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है।
आइये इसके बारे में जानते हैं।
लुक
कैसा है 2023 कावासाकी वल्कन S का लुक?
डिजाइन की बात करें तो 2023 कावासाकी वल्कन S का लुक इसके मौजूदा मॉडल के समान ही है। इसमें सिंगल-पॉड LED हेडलैंप, ऐरो शेप मीरर, 14-लीटर स्लोपिंग फ्यूल टैंक, राइडर-ओनली सैडल, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम, राउंडेड रियर फेंडर, स्लीक LED टेललैंप दिए गए हैं।
इस लेटेस्ट बाइक के फ्रंट और रियर में अलॉय व्हील भी मौजूद हैं। बाइक का वजन करीब 235 किलोग्राम, सीट की ऊंचाई 705mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।
इंजन
बाइक में मिलेगा 649cc का इंजन
नई कावासाकी वल्कन S बाइक में 649cc का 4-स्ट्रोक वाला DOHC लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500rpm पर 59.9hp की अधिकतम पावर और 6600rpm पर 62.4Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह एक लीटर पेट्रोल में करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
फीचर्स
इन फीचर्स से लैस है कावासाकी वल्कन S
राइडर की सुरक्षा और 2023 कावासाकी वल्कन S को सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग प्रदान करने के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इस दोपहिया वाहन में आगे की तरफ 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट जोड़ा गया है। यह बाइक ऑफ-रोडिंग करने में भी सक्षम है।
जानकारी
क्या है इस बाइक की कीमत?
2023 कावासाकी वल्कन S को भारतीय बाजार में 7.1 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। देश में इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 650 और बेनेली 502C से होगा।
न्यूजबाइट्स प्लस
जल्द आएगी कावासाकी एलिमिनेटर 400 क्रूजर बाइक
पिछले महीने कावासाकी ने अपनी नई क्रूजर बाइक कावासाकी एलिमिनेटर 400 को पेश किया था। इसे इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
इस बाइक में निंजा 400 समान ही 399cc का इंजन दिया गया है। इस बाइक में खास फ्रंट और रियर कैमरा का इस्तेमाल किया गया है।
इन्हे डैशकैम की तरह उपयोग किया जा सकता है। देश में इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से होगा