Loading...
JSW MG 26 अगस्त को लॉन्च करेगी हेक्टर हॉक SUV, जानिए क्या होगी खासियत
JSW MG की नई SUV 26 अगस्त को दस्तक देगी

JSW MG 26 अगस्त को लॉन्च करेगी हेक्टर हॉक SUV, जानिए क्या होगी खासियत

Aug 05, 2026
08:30 pm

क्या है खबर?

JSW MG मोटर्स 26 अगस्त को अपनी नई SUV लॉन्च करेगी, जिसका नाम हेक्टर हॉक होने की उम्मीद है। यह कंपनी के नए ADAPT प्लैटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल होगा और इसे बैटरी इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों तरह के पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। हेक्टर हॉक इंटरनेशनल लेवल पर उपलब्ध वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित है। इसकी लंबाई 4.7-मीटर, चौड़ाई 1.85-मीटर और ऊंचाई 1.7-मीटर है। SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

खासियत 

इन सुविधाओं से लैस होगी SUV

सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें ऊपर और नीचे LED DRLs के साथ रेक्टैंगुलर LED हेडलैंप्स, एक ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, रैपअराउंड LED टेल-लैंप्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और बाएं पिछले फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया है।

इस SUV के अंदर 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।

इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 50W का वायरलेस फोन चार्जर, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

पावरट्रेन 

ऐसे होंगे पावरट्रेन विकल्प 

गाड़ी के EV वर्जन में 69.2kWh का बैटरी पैक और 201hp, 310Nm की फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जिसकी रेंज 530 किलोमीटर बताई गई है।

PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh का बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर होने की उम्मीद है, जो 125 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज देगी।

सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और ADAS मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENT