Loading...
JLR ने भारत में शुरू किया डिफेंडर 110 का उत्पादन, कीमत 34 लाख रुपये तक घटी
JLR ने डिफेंडर 110 का भारत में उत्पादन शुरू किया है

JLR ने भारत में शुरू किया डिफेंडर 110 का उत्पादन, कीमत 34 लाख रुपये तक घटी

Oct 27, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने पुणे में डिफेंडर 110 का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यूरोप के बाहर भारत पहला ऐसा बाजार बन गया है, जहां इस SUV का स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। यहां असेंबल की जा रही गाड़ी में पहले वैकल्पिक तौर पर मिलने वाले फीचर्स शामिल किए हैं। भारत में उत्पादन शुरू होने से इसकी कीमत 34 लाख रुपये तक कम हो गई है और डिलीवरी 15 नवंबर से शुरू होगी।

स्टैंडर्ड फीचर 

स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे ये फीचर 

भारत में बनाए जा रहे डिफेंडर 110 के 2.0-लीटर पेट्रोल वर्जन में एडेप्टिव ऑफ-रोड क्रूज कंट्रोल, एडेप्टिव डायनामिक्स के साथ एयर सस्पेंशन, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है।

इसके साथ ही एयर प्यूरीफायर, फ्रंट सेंटर कंसोल रेफ्रिजरेटर और 14-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई हैं।

अन्य बदलावों में हेडलाइट वॉशर, स्पेयर व्हील लॉक, बॉडी के रंग वाला स्पेयर व्हील कवर और मैनुअली ऑपरेट होने वाली तीसरी पंक्ति की सीटें शामिल हैं।

कीमत 

कितनी है नई कीमत?

3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल वर्जन में 20-इंच के पहिए, इल्यूमिनेटेड मेटल ट्रेडप्लेट, टॉर्क वेक्टरिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफरेंशियल शामिल किए हैं।

केबिन में मैनुअल एडजेस्टेबल विंग्ड हेडरेस्ट, दूसरी पंक्ति के लिए मैनुअल स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन, तीसरी पंक्ति में हीटेड सीटें, स्वीड हेडलाइनर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं।

इसकी कीमत अब 99 लाख से 1.18 करोड़ रुपये के बीच है, जो पहले 1.13-1.54 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।

ADVERTISEMENT