जीप कंपास स्पोर्ट डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
जीप ने भारत में कंपास स्पोर्ट का डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपास के एंट्री-लेवल स्पोर्ट वेरिएंट में पहली बार 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इससे यह भारत में इस SUV का सबसे किफायती ऑटोमैटिक वर्जन बन गया है। जीप कंपास के बेस स्पोर्ट ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ कंपनी एक वैकल्पिक एक्सेसरी पैक भी दे रही है, जिसकी कीमत 29,900 रुपये है। इस नए वेरिएंट की डिलीवरी नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।
एक्सेसरीज
एक्सेसरीज में क्या-क्या है शामिल?
जीप कंपास स्पोर्ट AT के साथ मिलने वाले एक्सेसरी पैक में एक स्वूश डिकल शामिल है, जो गाड़ी के पिछले पिलर्स और शोल्डर लाइन पर दिखाई देता है।
इसके अलावा, इसमें बाहर की तरफ मड फ्लैप और अंदर की तरफ हर मौसम के अनुकूल फ्लोर मैट, डैशकैम और केबिन को आकर्षक बनाने के लिए एम्बिएंट लाइटिंग भी हैं।
इसमें DRLs के साथ LED हेडलैंप, खिड़कियों के चारों ओर क्रोम बॉर्डर और 17-इंच के सिल्वर-फिनिश अलॉय व्हील दिए हैं।
पावरट्रेन
कैसा है गाड़ी का पावरट्रेन?
केबिन में 8.4-इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसके साथ 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और 3.5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।
कंपास स्पोर्ट AT वेरिएंट में पहले की तरह ही 2.0-लीटर, टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 9-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस गाड़ी को 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।