Page Loader
जगुआर ने ब्रिटेन में बंद की नई कारों की बिक्री, जानिए क्या है कारण 
जगुआर अपने घरेलू बाजार में नई कार नहीं बेचेगी (तस्वीर: जगुआर)

जगुआर ने ब्रिटेन में बंद की नई कारों की बिक्री, जानिए क्या है कारण 

Nov 03, 2024
07:11 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता जगुआर ने अपने घरेलू बाजार ब्रिटेन में नई कारों की बिक्री बंद कर दी है। यह कदम पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने की दिशा में उठाया गया है। इस रणनीति के प्रारंभिक हिस्से के रूप में कंपनी ने 2026 तक अपने देश में कोई नई कार नहीं बेचने का फैसला लिया है। हालांकि, जगुआर दुनियाभर के अन्य बाजारों में अपनी कारें बेचना जारी रखेगी।

लक्ष्य 

कंपनी का 2025 तक इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने का लक्ष्य 

जगुआर का 2025 से पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने का लक्ष्य है। अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद कार निर्माता ने अभी तक कोई भी नई इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की है। कंपनी के पास अपने पोर्टफोलियो में केवल पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाली गाड़ियां- XE, XF और F-टाइप जैसे मॉडल शामिल हैं। दूसरी तरफ E-पेस, XE, XF और F-टाइप को पहले ही हटा दिया गया था, जबकि अब F-पेस को भी बाहर कर दिया गया है।

इलेक्ट्रिक कार 

2026 तक बंद रहेगी नई कारों की बिक्री 

ब्रिटिश ऑटोमोटिव प्रकाशन ऑटोकार UK ने जगुआर लैंड रोवर (JLR) के एक बयान का हवाला देते हुए कहा है कि नवंबर, 2024 से नई जगुआर की बिक्री बंद हो गई है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2026 तक यूनाइटेड किंगडम (UK) में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए, एक साल से अधिक समय तक कंपनी अपने देश में कोई नई कार नहीं बेचेगा। हालांकि, पूर्व स्वामित्व वाली जगुआर मॉडल बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।