Page Loader
भारत में आई जगुआर की रेंज रोवर स्पोर्ट SVR, जानें किस कीमत पर हुई लॉन्च
भारत में आई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR

भारत में आई जगुआर की रेंज रोवर स्पोर्ट SVR, जानें किस कीमत पर हुई लॉन्च

Jun 30, 2021
11:59 am

क्या है खबर?

जगुआर लैंड रोवर ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी नई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR को लॉन्च कर दिया है। इसे JLR के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा विकसित किया गया है। जगुआर लैंड रोवर की यह नई SUV को स्पोर्टी और आकर्षक होने के साथ-साथ कम समय में बेहतर स्पीड देने में भी सक्षम है। तो आइये, जानते है रेंज रोवर SVR के कौन से फीचर्स इसे बनाते हैं पिछली SVR से अलग।

एक्सटीरीयर

बॉडी-कलर्ड डिटेलिंग से मिल रहा स्पोर्टी लुक

एक्सटीरीयर और लुक के मामले में रेंज रोवर स्पोर्ट SVR में अब वेंट के साथ एक नए फ्रंट बम्पर डिजाइन को जोड़ा गया है, जो पहले से ज्यादा ब्रेक कूलिंग देने में सक्षम है। वही, पीछे की तरफ बॉडी-कलर्ड डिटेलिंग और एक SVR बैज को भी इसमें शामिल किया गया है, जो इस SVR को पीछे से पहचानने में मदद करता है। बेहतर प्रदर्शन और बॉडी कंट्रोल के लिए इसमें डंपिंग हार्डवेयर को भी ट्यून किया गया है।

फीचर्स

इंटीरियर में मिलता ब्लैक फिनिश

इंटीरियर फीचर्स के रूप में इसमें SVR परफॉर्मेंस सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाला 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वैकल्पिक 8-इंच रियर टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक हेड-अप डिस्प्ले और 19-स्पीकर मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम को जोड़ा गया है। हल्की SVR परफॉर्मेंस सीटें इन्हें एथलेटिक सिल्हूट देने के साथ-साथ लंबी यात्राओं में आराम भी देती हैं। रेंज रोवर स्पोर्ट SVR में सामने की सीटों को विंडसर चमड़े से कवर किया गया है, जबकि बैक सीट को सैटिन ब्लैक में फिनिश किया गया है।

जानकारी

सेफ्टी का रखा गया है पूरा ध्यान

नई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमे सुरक्षा के लिए अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, स्टीयरिंग असिस्ट और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है।

इंजन

सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन बनाता है इसे पावरफुल

रेंज रोवर को विशेष रूप से एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसमें 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 575PS का पावर और 700Nm टार्क देता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 4.5 सेकंड में कर सकती है, जबकि यह 283 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 8-स्पीड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है।

जानकारी

ये है रेंज रोवर की कीमत

जगुआर लैंड रोवर की नई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR को 2.19 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) में लॉन्च किया है, जो पिछले टॉप-एंड स्पोर्ट वेरिएंट की तुलना में लगभग 35 लाख रुपये अधिक है। इसका मुकाबला BME X5 M और ऑडी RS Q8 होगा।