जगुआर की इलेक्ट्रिक SUV I-पेस भारत में 9 मार्च को होगी लॉन्च
क्या है खबर?
जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV I-पेस (I-PACE) की लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है।
इसे भारतीय बाजार में 9 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे तीन वेरिएंट्स S, SE और HSE में उतारा जाएगा।
इसमें कई शानदार फीचर्स वाला केबिन और बेहद शानदार लुक दिया जाएगा। इसके अलावा इस SUV में दमदार बैटरी दी जाएगी।
इस नई SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जान लें।
डिजाइन
बाहर से ऐसी है कार
जगुआर I-पेस में ढलान वाली छत, आयताकार फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर बोनट और LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं।
इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV में ब्लैक आउट बी पिलर्स, इंडिकेटर माउंटेड ORVM और एलॉय व्हील लगाए गए हैं।
इसे काल्डेरा रेड, यूलॉन्ग व्हाइट, सेंटोरिनी ब्लैक और नौ अन्य रंगों में लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि इसका व्हीलबेस 2,990mm और लंबाई 4,682mm होगी।
केबिन
केबिन है इन फीचर्स से लैस
जगुआर I-पेस में 380 वॉट का मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, स्पोर्ट सीट्स, हेड अप डिस्प्ले और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ-साथ तीन स्पोक पावर स्टीयरिंग व्हील वाला एक शानदार केबिन दिया जाएगा।
इसके अलावा इसका केबिन एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल से लैस होगा।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग्स, एक 3D सराउंड कैमरा और एक ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर दिया जाएगा।
जानकारी
कार में दी गई दमदार बैटरी
जगुआर I-पेस में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 90kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा।
इसकी बैटरी 389bhp की अधिकतम पावर और 696Nm का अधकितम टॉर्क देगा।
यह कार 4.8 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।
इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 480 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगी।
I-पेस कार में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स और AWD सिस्टम दिया जा सकता है।
कीमत
क्या होगी कीमत?
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर I-पेस कार में फ्रंट और साइड एयरबैग्स दिए गए हैं।
कंपनी की इस नई कार की कीमत की सटीक जानकारी तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी।
हालांकि, खबरों के अनुसार इसे एक करोड़ रुपये के आस-पास उतारा जाएगा। इसके साथ ही इसे खरीदने पर पांच लाख रुपये का सर्विस पैकेज और रोड साइड असिस्टेंट (RSA) भी दिया जाएगा।