अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पिछले सालों में बढ़ी महिला कार खरीदार, कौनसा शहर सबसे आगे
क्या है खबर?
आज (8 मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रदर्शित किया जाता है।
अन्य क्षेत्रों के साथ ऑटोमोबाइल बाजार में भी महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। स्पिनी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में महिला कार खरीदारों में उछाल देखने को मिला है।
2024 में महिलाएं इसके ग्राहक आधार का 26 प्रतिशत हिस्सा रहा, जो 2023 में 16 प्रतिशत थी और मार्च तक 46 प्रतिशत तक पहुंच गया।
पसंद
ये माॅडल हैं महिलाओं की पसंद
रिपोर्ट में महिला खरीदारों की पसंद का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें 60 प्रतिशत महिलाएं उपयोग में आसानी के कारण ऑटोमैटिक हैचबैक को प्राथमिकता देती हैं।
कॉम्पैक्ट SUV भी लोकप्रिय हैं, जिनमें से 18 प्रतिशत महिलाएं इन्हें चुनती हैं। सबसे ज्यादा मांग वाला कार मॉडल रेनो क्विड, हुंडई ग्रैंड i10 और मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैं।
कार खरीदने वाली महिलाओं की औसत आयु 30-40 साल के बीच है, जो दर्शाता है कि युवा पेशेवर महिलाएं की इसमें ज्यादा दिलचस्पी है।
आगे
कौनसे शहर है महिला कार खरीदारी में आगे?
स्पिनी ने बताया है कि कार खरीदने के मामले में दिल्ली NCR सबसे आगे हैं, जहां उसे 48 फीसदी महिला ग्राहक मिले हैं, जबकि के साथ 46 फीसदी के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर है।
बेंगलुरु में कार खरीदने वालों में 41 प्रतिशत महिलाएं हैं और पुणे में यह संख्या 39 प्रतिशत है।
लखनऊ और जयपुर में भी महिला खरीदारों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनकी बढ़ती संख्या एक व्यापक सामाजिक बदलाव का संकेत देती है।