NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर 
    अगली खबर
    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर 
    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च (तस्वीर: iGowise मोबिलिटी)

    तीन पहियों वाला iGowise BeiGo X4 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 150 किलोमीटर 

    लेखन अविनाश
    Jan 26, 2023
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता iGowise मोबिलिटी ने भारत में अपना तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4 लॉन्च कर दिया है।

    इस इलेक्ट्रिक ट्राइक को घरेलू स्टार्ट-अप द्वारा 'स्कूटर की SUV' के रूप में पेश किया गया है। इसमें स्प्लिट-टाइप सीटों के साथ 60-लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

    देखने में भी यह स्कूटर बेहद आकर्षक लगता है। इसमें फायर प्रूफ LiFePO4 बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है।

    आइये इसके बारे में जानते हैं।

    लुक 

    कैसा है BeiGo X4 इलेक्ट्रिक ट्राइक का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो iGowise BeiGo X4 में एक आकर्षक तीन-पहिए वाला डिज़ाइन दिया गया है।

    इसमें सर्कुलर हेडलैंप यूनिट के लिए एप्रन-माउंटेड हाउसिंग, बड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर, फ्लैट फुटबोर्ड, 60-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज के साथ एक स्प्लिट-टाइप सीट, एक फ्लश-टाइप ट्यूबलर ग्रैब रेल और एक स्लीक LED टेललैंप दिए गए हैं।

    इस इलेक्ट्रिक वाहन में एक हैंडलबार-माउंटेड फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही यह ट्राइक फ्रंट अलॉय व्हील और रियर स्टील व्हील्स से लैस है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस है यह इलेक्ट्रिक ट्राइक

    सवार सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लेटेस्ट स्कूटर iGowise BeiGo X4 में कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह अपने आप संतुलन पाने में सक्षम है और इस वजह से यह नए सवारों को आत्मविश्वास प्रदान करता है।

    ई-ट्राइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें सामने की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की ओर एक मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    iGowise BeiGo X4 में एक रियर-व्हील-माउंटेड हब-टाइप इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो फायर प्रूफ लिथियम-आयन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी पैक से जुड़ा है। एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

    चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी दिया गया है, जिसकी मदद से यह कुछ ही घंटों में फुल चार्ज हो सकती है।

    जानकारी

    क्या है iGowise BeiGo X4 की कीमत?

    iGowise BeiGo X4 को भारत में 1.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक ट्राइक पर पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। इसे कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है

    न्यूजबाइट्स प्लस

    होंडा लेकर आ रही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 

    होंडा मोटर कंपनी भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। जानकारी के अनुसार, यह EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। यह एक बजट सेगमेंट का स्कूटर होगा और कंपनी ने इसे खासतौर पर आम ग्राहकों के लिए बनाया है।

    कंपनी इसे मार्च 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह स्कूटर खास स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा और इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक स्कूटर
    लेटेस्ट स्कूटर

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इलेक्ट्रिक वाहन

    अलविदा 2022: भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च हुई है ये पांच बेहतरीन बाइक्स दोपहिया वाहन
    महिंद्रा XUV400 की वर्चुअल टेस्ट ड्राइव शुरू, मेटावर्स में ऐसे चला सकते हैं यह इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XUV400
    टाटा पंच EV को मिली हरी झंडी, अगले साल भारत में लॉन्च होगी यह गाड़ी टाटा मोटर्स
    नई निओ EC7 इलेक्ट्रिक SUV से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में 920 किलोमीटर चलेगी यह गाड़ी ADAS तकनीक

    इलेक्ट्रिक स्कूटर

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पकड़ मजबूत करेगी होंडा, 2025 तक लॉन्च होंगे 10 नए दोपहिया वाहन होंडा
    इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये अपनाएं एक्सपर्ट्स की ये टिप्स, नहीं होगी परेशानी इलेक्ट्रिक वाहन
    एक्टिवा से भी सस्ता होगा होंडा का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल होगा लॉन्च होंडा
    भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी हीरो, 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च दोपहिया वाहन

    लेटेस्ट स्कूटर

    स्टैंडर्ड वेरिएंट में लॉन्च हुआ सुजुकी एवेनिस स्कूटर, जनिए खासियत ऑटोमोबाइल
    हीरो ने बढ़ाएं अपने सभी स्कूटरों के दाम, चुकाने होंगे इतने अतिरिक्त रुपये ऑटोमोबाइल
    डिस्पैच लाएगी देश का पहला मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल हो सकता है लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    नए रंग और फीचर्स के साथ आने वाला है TVS N-टॉर्क का XT वेरिएंट, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025