Page Loader
आइकॉनिक कार: महिंद्रा मार्शल मजबूत बॉडी के कारण उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए बनी थी भरोसेमंद साथी 
महिंद्रा मार्शल को 1998 में 3.78 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था (तस्वीर:ट्विटर@tanmaygoyal90)

आइकॉनिक कार: महिंद्रा मार्शल मजबूत बॉडी के कारण उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए बनी थी भरोसेमंद साथी 

May 29, 2023
09:30 am

क्या है खबर?

देश की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की आइकॉनिक कार मार्शल ने फैमिली कार के साथ कमर्शियल वाहन के तौर पर भी खासी लोकप्रियता हासिल की है। यह गाड़ी आज भी गांवों की उबड़-खाबड़ सड़कों पर दौड़ती नजर आ जाती है, जो अपने नाम के अनुरूप दमदार बाड़ी के साथ आती थी। 1998 में लॉन्च हुई यह गाड़ी कुछ समय में ही कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक बन गई थी।

खासियत 

महिंद्रा मार्शल की शुरुआत में कीमत थी 3.78 लाख रुपये 

महिंद्रा मार्शल का डिजाइन सरल और आकर्षक था, जिसमें स्लेटेड ग्रिल और गोल हेडलैंप्स के साथ लंबा हुड अपफ्रंट मिलता था। इसमें 4WD सिस्टम के साथ 2.5-लीटर MDI3200 A डीजल इंजन दिया गया था। कंपनी ने इसके 2000 मॉडल को प्रभावी ब्रेकिंग के लिए वैक्यूम असिस्टेड बूस्टर ब्रेक और बेहतर स्टीयरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रो केमिकल ट्रीटेड बॉडी शेल के साथ पेश किया। लॉन्च के समय इसकी कीमत 3.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी।