Page Loader
आइकॉनिक कार: महिंद्रा कमांडर दमदार मैटल बॉडी के कारण हुई लोकप्रिय 
महिंद्रा की कमांडर जीप में 10 यात्रियों के बैठने की जगह मिलती थी (तस्वीर:ट्विटर@vijoyonline)

आइकॉनिक कार: महिंद्रा कमांडर दमदार मैटल बॉडी के कारण हुई लोकप्रिय 

May 02, 2023
09:46 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की 90 के दशक में आई आइकॉनिक कार कमांडर को आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। दमदार मैटल बॉडी के कारण यह उबड-खाबड़ रास्तों पर आसानी से पहुंच जाती थी। बिना दरवाजों वाली यह गाड़ी राजनीतिक रैलियों और पुलिस महकमे की भी शान रही है। उस वक्त गांवों में सार्वजनिक परिवहन की समस्या को भी इस गाड़ी ने दूर किया, जिसमें 10 यात्रियों के बैठने जगह मिलती थी।

प्रोडक्शन बंद 

महिंद्रा ने 2001 में किया कमांडर का प्रोडक्शन बंद 

महिंद्रा कमांडर को बाॅक्सी डिजाइन वाले केबिन और कपड़े से ढकी छत के साथ 1991 में लॉन्च किया गया था। लॉन्ग-व्हीलबेस CJ5 चेसिस पर आधारित इस गाड़ी को 2.5-लीटर डीजल इंजन में पेश किया, जो 75hp का पावर और 170Nm का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम था। इसके कई वेरिएंट उतारे गए, जिनमें से LBW सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ। इस गाड़ी का प्रोडक्शन 2001 में बंद कर दिया गया, जिसके 650 DI मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।