Page Loader
आइकॉनिक कार: दुनियाभर में लोकप्रिय हुई फोर्ड मोंडेयो को भारत में नहीं मिली इतनी सफलता 
फोर्ड मोंडेयो को भारत में 2002 में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: ट्विटर@DeadCarWalking)

आइकॉनिक कार: दुनियाभर में लोकप्रिय हुई फोर्ड मोंडेयो को भारत में नहीं मिली इतनी सफलता 

Jul 14, 2023
09:13 am

क्या है खबर?

फोर्ड मोटर्स की आइकॉनिक कार मोंडेयो उसकी शानदार पेशकशों में एक रही है। वैश्विक स्तर पर 1993 में पेश हुई इस गाड़ी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी को देखते हुए दूसरी जनरेशन की फोर्ड मोंडेयो को 2002 में भारतीय बाजार में उतारा गया। हालांकि, अधिक कीमत के कारण बिक्री के लिहाज से यहां इसका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। इसके बावजूद यह गाड़ी उस वक्त टोयोटा कैमरी, होंडा एकॉर्ड और स्कोडा ऑक्टेविया जैसी लग्जरी कारों से कड़ी टक्कर लेती थी।

खासियत

फीचर्स के मामले में दूसरी कारों से आगे थी फोर्ड मोंडेयो  

फोर्ड मोंडेयो 4.7 मीटर लंबी होने के कारण इसके अंदर अधिक स्पेस मिलता था, जिससे इसमें आरामदायक सवारी का अनुभव मिलता था। यह भारत में 142bhp की पावर देने वाले 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 128bhp का आउटपुट देने वाले 2.0-लीटर डीजल के साथ आई थी। कार में ABS, ESP, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते थे, जो उस वक्त की कारों में बहुत कम नजर आते थे। इसकी शुरुआती कीमत 8.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रही थी।