Page Loader
हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, जानिए इसकी खासियत 
हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, जानिए इसकी खासियत 

लेखन अविनाश
Feb 20, 2023
11:17 am

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अपनी लोकप्रिय मिड साइज SUV क्रेटा को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश करने की योजना बना रही है। इस SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह पुरी तरह से स्टीकर से ढकी थी। जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें कोना इलेक्ट्रिक में उपलब्ध पावरट्रेन इस्तेमाल किया जायेगा। इसकी लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है। आइये इस अपकमिंग SUV के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

लुक

कैसा होगा इलेक्ट्रिक क्रेटा का लुक?

अपकमिंग हुंडई क्रेटा को कंपनी की 'सेंसियस स्पोर्टीनेस' डिजाइन लैंग्वेज के बेस पर बनाया गया है। कार में नए LED हेडलैंप के साथ 'पैरामीट्रिक ज्वेल' ग्रिल, नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर, एक मस्कुलर बोनट, डिजाइनर एयर डैम, रूफ रेल और अपडेटेड अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। कार के पीछे की तरफ रूफ माउंटेड स्पॉइलर, फॉक्स स्किड प्लेट और बूमरैंग शेप की LED टेललाइट्स दिए गए हैं, जो कार को बेहतरीन लुक प्रदान करते हैं।

 पावरट्रेन

दो पावरट्रेन के विकल्प में आएगी यह SUV

जानकारी के अनुसार, इसमें कोना इलेक्ट्रिक कार में उपलब्ध बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जायेगा। इसमें 39.2kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जिसे 136PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाता है। वहीं दूसरा इसमें 64kWh का बैटरी पैक और 204PS इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध है। इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक को भी जोड़ा गया है। जिसकी मदद से यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

केबिन

इन फीचर्स से लैस होगी क्रेटा इलेक्ट्रिक

इस इलेक्ट्रिक कार में प्रीमियम सीटों के साथ 5-सीटर केबिन दिया जाएगा। कार में ऐपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल कंसोल भी दिया जाएगा। बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार में कई एयरबैग, पार्किंग कैमरा और सेंसर्स दिए गए हैं। वहीं, नए फीचर्स के तौर पर इसमें वॉइस कमांड तकनीक और एम्बिएंट लाइटिंग भी दिया जा सकता है।

जानकारी

क्या होगी क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत?

भारतीय बाजार में हुंडई इलेक्ट्रिक की कीमत और उपलब्धता की जानकरी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 12 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

न्यूजबाइट्स प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

हुंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना भारतीय बाजार में उपलब्ध कंपनी की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। हाल ही में कंपनी ने इसके मौजूदा मॉडल को दो नए रंगों-फैरी रेड और फैंटम ग्रे के विकल्प में लॉन्च किया था। बता दें 2020 में फेसलिफ्टेड कोना इलेक्ट्रिक को वैश्विक स्तर पर पेश किया था। अब इसी मॉडल को भारत में लाया जा रहा है। फिलहाल कंपनी अपनी क्रेटा SUV को CNG वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है।