LOADING...
हुंडई कारों की कारें मई से होंगी 1 फीसदी महंगी, जानिए कितने बढ़ सकते हैं दाम
हुंडई कारों की कीमत में मई से वृद्धि लागू होगी

हुंडई कारों की कारें मई से होंगी 1 फीसदी महंगी, जानिए कितने बढ़ सकते हैं दाम

Apr 08, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर कंपनी ने मई से गाड़ियों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की है। कार निर्माता ने किसी खास मॉडल की मूल्य वृद्धि का खुलासा नहीं किया है। उसने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि "वृद्धि की मात्रा वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।" साथ ही कहा कि बढ़ती इनपुट लागतों के कारण मामूली मूल्य संशोधन के माध्यम से इस प्रभाव के एक हिस्से को ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया है।

इजाफा 

कितना हो सकता है इजाफा?

हुंडई कारों की कीमतें 5.55 लाख रुपये से शुरू होकर 46.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। मौजूदा कीमतों को देखते हुए मॉडल के आधार पर कीमतों में 5,500 रुपये से लेकर 4.63 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। जनवरी में 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह 2026 में दूसरी बार बढ़ोतरी है। इसके अलावा, शुरुआती छूट अवधि समाप्त होने के बाद मार्च में नई हुंडई वेन्यू की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई।

अन्य कंपनियां 

ये कंपनियां पहले ही बढ़ा चुकी हैं कीमत

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता से पहले कई कार निर्माताओं ने अप्रैल से भी अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा लागू कर दिया है। टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल से कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसके अलावा JSW MG मोटर्स ने अपने मॉडल्स की कीमत में 2 फीसदी की इजाफा लागू कर दिया है। दूसरी तरफ लग्जरी कार ब्रांड मर्सिडीज-बेंज और BMW दोनों ने भी 1 अप्रैल से 2 प्रतिशत की अधिक मूल्य वृद्धि कर दी है।

Advertisement