Loading...
हुंडई की AI असिस्टेंट से लैस बेयोन की बुकिंग शुरू, जानिए कब होगी लॉन्च
हुंडई बेयोन को त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है

हुंडई की AI असिस्टेंट से लैस बेयोन की बुकिंग शुरू, जानिए कब होगी लॉन्च

Sep 23, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर कंपनी ने अपने आगामी मॉडल बेयोन के लिए भारत में बुकिंग खोल दी है। ग्राहक 11,000 रुपये में कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के जरिए इस SUV को बुक कर सकते हैं। यह घोषणा हाल ही में जारी किए गए टीजर के बाद की गई है, जिसमें कंपनी ने इसके डिजाइन की झलक दिखाई थी। इसे 'इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल' के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें इन-बिल्ट जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वॉयस असिस्टेंट शामिल है।

लुक 

ऐसा होगा गाड़ी का लुक 

आगामी हुंडई बेयोन 4.2-मीटर लंबी होगी और कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच आने की उम्मीद है।

कंपनी इसके केबिन स्पेस और यात्रियों के आराम पर जोर दे रही है। हालांकि, इसकी चौड़ाई, ऊंचाई, व्हीलबेस और बूट कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसके बाहरी डिजाइन की खासियतों में गढ़ा हुआ बोनट, सिग्नेचर H-एज LED DRLs, जियोमेट्रिक व्हील आर्च, रैप-अराउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स शामिल हैं।

इंटीरियर 

केबिन में मिल सकती हैं ये सुविधाएं 

इन-बिल्ट जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट को चालक और गाड़ी के बीच ज्यादा नैचुरल बातचीत के लिए डिजाइन किया है।

इंटीरियर में हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड, ड्यूल इंटीग्रेटेड स्क्रीन और फोर-डॉट स्टीयरिंग व्हील, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा सेटअप मिल सकते हैं।

इसमें हुंडई क्रेटा का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) का विकल्प मिलेगा।

इसको त्योहारी सीजन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।

ADVERTISEMENT