LOADING...
गर्मियों में कार के AC की देखभाल कैसे करें?
कार का AC लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत देता है

गर्मियों में कार के AC की देखभाल कैसे करें?

May 15, 2026
08:54 am

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में कार का AC लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत देता है। लगातार इस्तेमाल की वजह से इस मौसम में AC पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कूलिंग कम हो सकती है। अगर समय रहते सही देखभाल की जाए तो कार का AC लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर लोग AC की कूलिंग, परफॉर्मेंस और माइलेज को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

#1

AC फिल्टर और वेंट की करें सफाई

गर्मियों में कार के AC फिल्टर में धूल और मिट्टी बहुत जल्दी जमा हो जाती है। इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग पर असर पड़ता है। इसलिए समय-समय पर AC फिल्टर की सफाई या जरूरत पड़ने पर उसे बदलना जरूरी होता है। इसके साथ ही, कार के एयर वेंट भी साफ रखने चाहिए। गंदे वेंट से बदबू आने लगती है और ठंडी हवा ठीक से बाहर नहीं निकल पाती है।

#2

गैस और कूलिंग सिस्टम की जांच जरूरी

अगर कार का AC पहले जैसा ठंडा नहीं कर रहा है तो उसकी गैस कम हो सकती है। ऐसे में किसी अच्छे मैकेनिक से AC गैस की जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा कंडेंसर और कूलिंग सिस्टम की सफाई जरूरी होती है, क्योंकि वहां गंदगी जमा होने से कूलिंग कम हो जाती है। कार को लंबे समय तक तेज धूप में खड़ा करने से भी AC पर असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को छांव में पार्क किया जाए।

Advertisement

#3

सही इस्तेमाल से बढ़ेगी AC की उम्र

कार स्टार्ट करते ही तुरंत AC को तेज मोड पर नहीं चलाना चाहिए। पहले कुछ मिनट खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकालनी चाहिए, फिर AC चालू करना बेहतर रहता है। इससे सिस्टम पर अचानक ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। लंबे समय तक लगातार बहुत कम तापमान पर AC चलाने से भी मशीन पर असर पड़ सकता है। समय-समय पर सर्विसिंग करवाने और छोटी खराबियों को नजरअंदाज न करने से AC लंबे समय तक सही हालत में काम करता रहता है।

Advertisement