Page Loader
लंबे समय से खड़ी कार के जाम हो गए पहिए, इन तरीकों से ठीक करें 
लंबे समय से खड़ी कार के पहिए जाम हो जाते हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

लंबे समय से खड़ी कार के जाम हो गए पहिए, इन तरीकों से ठीक करें 

Jun 30, 2025
10:41 am

क्या है खबर?

लंबे समय तक कार को खड़ी रखने से उसमें समस्या पैदा हो जाती है। पहियों का जाम होना आम परेशानी होती है, जो ब्रेक में जंग लगने, टायरों में हवा का दबाव कम होने और टायर का सपाट होने से होती है। इससे गाड़ी का आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप कार को मैकेनिक के पास भी नहीं ले जा सकते। आइए जानते हैं आपकी गाड़ी के पहिए जाम हो जाए तो इससे कैसे निपटें।

#1

यह है सबसे आसान तरीका

कार के पहिए जाम होने पर आप सबसे पहले गाड़ी को गियर में डालकर एक्सलरेटर पैडल को दबाएं। 5-6 बार इस प्रक्रिया को दोहराने पर पहिए फ्री हो जाएंगे। इस समय यह ध्यान रखने की जरूरत है कि एक्सलरेटर पैडल को ज्यादा जोर से न दबाएं। इससे गाड़ी के पहिए फ्री होने पर तेज रफ्तार मिलने से दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इसके अलावा जाम हुए पार्ट्स में कोई नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।

#2

आगे-पीछे करने से भी होगा फायदा

दूसरा आसान तरीका यह है कि 2-4 लोग मिलकर गाड़ी को आगे-पीछे धक्का देने का प्रयास करें। इससे धीरे-धीरे ब्रेक में लगी जंग साफ हो जाएगी और पहिए फ्री होकर घूमने लगेंगे। इन प्रयासों का भी कोई असर नहीं दिखाई दे तो आप जैक की मदद से पहियों को ऊपर उठाएं। इसके बाद ब्रेक में लगी जंग को साफ कर लें, जिससे पहिए फ्री होकर आसानी से घूमने लगेंगे। आप पार्ट्स में लुब्रिकेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।