गर्मी में कमजोर पड़ जाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, ऐसे बढ़ा सकते हैं रेंज
क्या है खबर?
लोग पेट्रोल पर होने वाला खर्चा बचाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें इसकी रेंज की समस्या का समाना करना पड़ता है। शुरुआत में लंबी रेंज देने वाला स्कूटर की हर चार्ज पर तय दूरी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसा बैटरी की गलत देखभाल और चार्जिंग के तरीके की वजह से हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे आप स्कूटर की रेंज को फिर से बेहतर बना सकते हैं।
चार्जिंग नियम
20-80 चार्जिंग नियम अपनाएं
अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटर लिथियम आयन बैटरी के साथ आते हैं। इस तरह की बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज होने देना सही नहीं माना जाता। जानकार कहते हैं कि बैटरी का चार्जिंग स्तर 20 प्रतिशत तक पहुंचते ही फिर से चार्ज कर लेना सही रहता है। इसे 100 प्रतिशत तक चार्ज करने से भी बचना चाहिए। चार्जिंग स्तर 20-80 प्रतिशत के बीच रखने से सेल्स पर कम दबाव पड़ता है और बैटरी की क्षमता लंबे समय तक बनी रहती है।
सावधानी
क्यों नहीं करें फास्ट चार्जर का उपयोग?
फास्ट चार्जिंग से बचें: यह तकनीक समय जरूर बचाती है, लेकिन बैटरी के लिए हमेशा अच्छी नहीं होती। बार-बार फास्ट चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी के अंदर अधिक गर्मी पैदा होती है। इससे सेल्स तेजी से कमजोर हो सकते हैं। इसके बजाय धीमी और स्टेबल चार्जिंग बैटरी की उम्र बढ़ाती है। धूप से बचाव: धूप में रहने से बैटरी का तापमान बढ़ने से इसकी क्षमता कमजोर पड़ सकती है। हमेशा छाया में ही पार्क करें और चार्जिंग पर लगाएं।
राइडिंग
चार्जिंग से पहले और बाद में यह न करें
राइडिंग आदत में बदलाव: कभी भी चार्जिंग के तुरंत बाद स्कूटर चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि बैटरी पहले से गर्म होती है और चार्जिंग पर लगाने से ज्यादा गर्म हो जाएगी। ऐसा ही राइडिंग से आने के तुरंत बाद चार्जिंग पर लगाना भी नुकसानदायक होता है। सर्विसिंग: स्कूटर की नियमित सर्विसिंग, टायर में सही एयर प्रेशर, सॉफ्टवेयर अपडेट और समय-समय पर ब्रेक सिस्टम की जांच भी बैटरी के प्रदर्शन को सुधारने में मदद करता है।