बाइक राइडर्स को ज्यादा होता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव
क्या है खबर?
देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है और लू चलने के कारण लोगों का घर बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे मौसम में AC वाली कार में सफर करना तो आसान है, लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत मोटरसाइकिल चलाने वालों झेलनी पड़ती है। सीधे धूप में रहने से शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आइये जानते हैं इससे बचाव कैसे कर सकते हैं।
प्लानिंग
कब यात्रा करना होगा सही?
यात्रा की योजना: गर्मी को देखते हुए उसी के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच गर्मी सबसे तेज होती है। इस दौरान हीट स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा रहता है। सुबह जल्दी और देर शाम को बाइक से कहीं भी जाना सही रहता है। सही राइडिंग गियर: शरीर को ठंड़ा रखने वाले ढीले और हल्के कपड़े, कम गर्म होने वाला हेलमेट, सूती स्कार्फ और नेक रैप का इस्तेमाल करना चाहिए।
ब्रेक
लगातार राइडिंग से बचें
बीच-बीच में रुकें: अगर, आप लंबी राइड पर हैं तो बिना रुके लगातार आगे न बढ़ें। छायादार जगहों पर थोड़ी देर का आराम लें। इससे शरीर को ठंडा करने में मदद मिलती है। बिना रुके लगातार गर्मी में रहने से जल्दी थकान हो सकती है। संकेतों को न करें नजरअंदाज: राइड करते समय चक्कर, सिरदर्द, अत्यधिक पसीना आने, अचानक कमजोरी महसूस हो रही है तो इसकी अनदेखी न करें, ये हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
सावधानी
इन बातों को लेकर भी रखें सावधानी
शरीर में न होने दें पानी की कमी: अत्यधिक गर्मी में शरीर से पानी की कमी सामान्य से अधिक तेजी से होती है। इसलिए, नियमित रूप से पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके लिए साथ में पानी रखें और नहीं है तो बीच में कहीं भी रुककर पी सकते हैं। नारियल पानी या ORS का इस्तेमाल भी परेशानी से बचाता है। भारी भोजन से बचें: राइड पर निकलने से पहले भारी या तैलीय भोजन करने से बचना चाहिए