LOADING...
कितने साल पुरानी होनी चाहिए सेकंड हैंड कार? खरीदनें से पहले जान लें
पुरानी कार खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है

कितने साल पुरानी होनी चाहिए सेकंड हैंड कार? खरीदनें से पहले जान लें

Apr 02, 2026
09:03 am

क्या है खबर?

हर परिवार का सपना होता है कि उसके पास अपनी कार हो, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण हर कोई नई खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। इस कारण बहुत से लोग नई के बजाय सेकंड हैंड कार खरीदना बेहतर समझते हैं, क्योंकि कम पैसों में अच्छी गाड़ी मिल जाती है। समझदारी से फैसला नहीं लेने पर नुकसान भी हो सकता है। कई लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि यूज्ड कार कितने साल पुरानी होनी चाहिए।

पुरानी 

इससे ज्यादा पुरानी नहीं खरीदें 

जानकारों की मानें तो आमतौर पर 2 से 5 साल पुरानी कार को खरीदना ठीक माना जाता है। इसकी वजह है कि नई कार खरीदते ही उसकी कीमत बहुत तेजी से कम हो जाती है। एक साल बाद ही कीमत 20-30 फीसदी तक गिर जाती है। ऐसे में कुछ साल पुरानी कार लेने पर आपको कम पैसों में एक अच्छी और भरोसेमेंद गाड़ी मिल जाती है। इनकी कीमत कम हो चुकी होती है और सुविधाएं नई जैसी रहती हैं।

नुकसान 

ज्यादा पुरानी लेने पर क्या होगा नुकसान?

अगर, आप बहुत ज्यादा पुरानी कार खरीदते हैं तो उसकी मरम्मत और रखरखाव का खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि जितनी ज्यादा पुरानी होगी, उसे पार्ट्स उतने ही घिसने लगते हैं। यह देखकर कार को कभी न खरीदें कि वह कितनी पुरानी है, बल्कि उसकी पूरी स्थिति को अच्छे से समझने के बाद ही फैसला लें। कई बार कम चली पुरानी कार ज्यादा चली नई से बेहतर होती है। इसलिए, कार की सर्विस रिकॉर्ड चेक करना बहुत ही जरूरी है।

Advertisement