हुंडई के लिए शानदार रहा बीता साल, घरेलू बाजार में बेचीं 6 लाख से ज्यादा गाड़ियां
क्या है खबर?
दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर कंपनी ने अपने वार्षिक बिक्री आंकड़ों का खुलासा कर दिया है।
सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कार निर्माता ने 2023 में घरेलू बाजार में 6 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
कंपनी का दावा कि 1996 में भारत में कारोबार शुरू करने के बाद से उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी ने जनवरी-दिसंबर के बीच 6.02 लाख यूनिट बेची हैं, जो 2022 में बेची गई 5.52 लाख यूनिट से 9 प्रतिशत ज्यादा हैं।
दिसंबर में बिक्री
पिछले महीने ऐसे रहे बिक्री आंकड़े
घरेलू बाजार के साथ कंपनी को निर्यात के मामले में भी अच्छी सफलता मिली है। पूरे साल में कंपनी ने भारत से 1.63 लाख यूनिट अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में भेजी हैं, जो 2022 की 1.48 लाख यूनिट से ज्यादा हैं।
अगर पिछले महीने की बिक्री देखें तो इस दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 42,750 यूनिट बेची हैं, जो दिसंबर, 2022 में बिकीं 38,831 यूनिट से ज्यादा हैं।
पिछले महीने कंपनी ने 13,700 यूनिट का निर्यात भी किया है।
नवंबर में बिक्री
नवंबर में त्योहारी सीजन से मिला जोर
त्योहारी सीजन के चलते नवंबर में कार निर्माता को बिक्री में अच्छा सहयोग मिला।
इस दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 49,451 यूनिट बेची थीं, जो नवंबर, 2022 की 48,002 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3.01 फीसदी ज्यादा थीं।
इस दौरान कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 2.80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 65,801 यूनिट रही, जो 2022 के इसी महीने में 64,003 यूनिट थीं। इससे पहले अक्टूबर, 2023 में घरेलू बाजार में 55,128 कार बेची गई थीं।