Loading...
बाइक को लंबे समय तक खड़ा रखने पर पेट्रोल टैंक की देखभाल कैसे करें?
लंबे समय तक पेट्रोल जमा रहने से टैंक के अंदर जंग, गंदगी और नमी की समस्या हो सकती है

बाइक को लंबे समय तक खड़ा रखने पर पेट्रोल टैंक की देखभाल कैसे करें?

Sep 17, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

बाइक को कई दिनों या महीनों तक खड़ा रखने पर उसके पेट्रोल टैंक की देखभाल करना जरूरी है। लंबे समय तक पेट्रोल जमा रहने से टैंक के अंदर जंग, गंदगी और नमी की समस्या हो सकती है। इससे बाद में बाइक स्टार्ट होने में परेशानी आती है और इंजन तक ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए बाइक पार्क करने से पहले पेट्रोल की मात्रा और टैंक की हालत पर ध्यान देना चाहिए।

#1

टैंक को पूरी तरह खाली न छोड़ें

अगर बाइक को लंबे समय तक खड़ा रखना है, तो पेट्रोल टैंक को पूरी तरह खाली छोड़ने से बचें।

खाली टैंक में हवा और नमी जमा होने से अंदर जंग लग सकती है। ऐसे में टैंक को सामान्य तौर पर पर्याप्त पेट्रोल से भरा रखना बेहतर होता है।

हालांकि, पेट्रोल जरूरत से ज्यादा ऊपर तक न भरें। टैंक में थोड़ी खाली जगह छोड़ें, ताकि गर्मी बढ़ने पर ईंधन फैलने की गुंजाइश रहे।

#2

पुराना पेट्रोल और नमी हटाएं

बाइक कई महीनों से खड़ी है, तो उसे दोबारा चलाने से पहले पुराने पेट्रोल की जांच जरूर करें।

लंबे समय तक रखा पेट्रोल खराब होकर इंजन और फ्यूल सिस्टम में परेशानी पैदा कर सकता है। टैंक के ढक्कन और आसपास की जगह को साफ रखें, ताकि पानी अंदर न जाए। बारिश या नमी वाले स्थान पर बाइक खड़ी करने से बचें।

जरूरत पड़ने पर मैकेनिक से टैंक और पेट्रोल पाइप की सफाई जरुर करवाएं।

ADVERTISEMENT

#3

बाइक पार्क करते समय इन बातों का ध्यान रखें

बाइक को लंबे समय तक खड़ा करते समय उसे सूखी और ढकी हुई जगह पर रखें।

टैंक के ऊपर पानी जमा न होने दें और पेट्रोल लीक होने के संकेतों पर ध्यान दें। समय-समय पर बाइक की जांच करें और संभव हो तो कुछ दूरी तक चलाएं।

अगर बाइक कई महीनों तक इस्तेमाल नहीं होनी है, तो कंपनी के निर्देशों के अनुसार पेट्रोल स्टेबलाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ईंधन खराब होने का खतरा घटता है।

ADVERTISEMENT