कार चोरी होने पर बीमा कंपनियां क्यों काटती हैं ज्यादा पैसा? इस तरह मिलेगी पूरी कीमत
क्या है खबर?
भारत में हर महीने कई कार चोरों के निशाने पर होती हैं। इससे खरीदारों को तगड़ा झटका लगता है। हालांकि, बीमा कंपनियों ने उनकी परेशानी को काफी हद तक कम कर दिया है। चोरी हुई कार के क्लेम को लेकर सबसे बड़ी समस्या यह है कि बीमा कंपनियां काफी कम कीमत लोगों को देती हैं। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पूरा पैसा वापस लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या करने की जरूरत है।
कटौती
क्यों होती है कीमत में कटौती?
अगर, कार चोरी हो जाती है तो बीमा कंपनियों की ओर से लोगों को काफी कम पैसा दिया जाता है।
जब कोई कार चोरी हो जाती है, तो बीमा क्लेम की रकम आमतौर पर उसकी ओरिजिनल कीमत से कम होती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इंश्योरेंस कंपनी ओरिजिनल इनवॉइस के बजाय गाड़ी की घटी हुई कीमत (एक्चुअल कैश वैल्यू) के आधार पर मुआवजा देती है, जिसमें से लागू होने वाले डिडक्टिबल्स और बकाया प्रीमियम घटा दिए जाते हैं।
तरीका
पूरी कीमत पाने के लिए यह तरीका अपनाएं
आपको भी ऐसी परेशानी और नुकसान से बचना है तो जब भी कार का इंश्योरेंस करवाएं तो हमेशा रिटर्न टू इनवाइस (RTI) को जरूर एड ऑन के तौर पर लेना चाहिए।
RTI को कार इंश्योरेंस में शामिल करवाने के बाद इसका फायदा तभी मिलता है, जब कार चोरी हो जाए या फिर किसी भी स्थिति में कार को ठीक न किया जा सके।
तब बीमा कंपनी आपको कार की पूरी कीमत वापिस कर देती है।